Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा के शिक्षा क्षेत्र को CM नायब सैनी की बड़ी सौगात, हर 20 किमी पर खुलेगा कॉलेज; AI हब स्थापना का एलान

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 11:02 AM (IST)

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा में शिक्षा क्षेत्र में कई बड़ी घोषणाएं कीं, जिनमें हर 20 किमी पर कॉलेज और प्रत्येक जिले में मॉडल संस्कृति महाविद ...और पढ़ें

    हर 20 किमी में कॉलेज और प्रत्येक जिले में खुलेगा मॉडल संस्कृति महाविद्यालय (फोटो: जागरण)

    हर 20 किमी में कॉलेज और प्रत्येक जिले में खुलेगा मॉडल संस्कृति महाविद्यालय (फोटो: जागरण)

    HighLights

    1. हर 20 किमी पर कॉलेज, हर जिले में मॉडल संस्कृति महाविद्यालय।

    2. सुपर-100 योजना में अब 500 होनहारों का होगा चयन।

    3. पंचकूला-गुरुग्राम में एआई हब, शोध को 20 करोड़ का बजट।

    जागरण संवाददाता, हिसार। कालेज में आने से पहले बेटियां पढ़ाई से ड्राप न करे। हर 20 किलोमीटर में एक राजकीय कालेज खुलेगा। साथ ही हर जिले में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस माडल संस्कृति महाविद्यालय तैयार किया जाएगा, ताकि स्कूल से उत्तीर्ण होने के बाद बेटियां आगे भी शिक्षा जारी रख सके।

    यहीं नहीं, प्रदेश स्तर पर सुपर-100 योजना के तहत अब 500 होनहारों का चयन किया जाएगा, जबकि पहले 400 का चयन होता था। यह बात मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कही। वे रविवार को उद्योगपति ओपी जिंदल के 96वें जन्मदिवस पर रविवार को ओपी जिंदल माडर्न स्कूल में आयोजित नवनिर्मित भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे।

    मंच पर उनके संग हरियाणा सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री रणबीर सिंह गंगवा, मेयर प्रवीण पोपली, विधायक सावित्री जिंदल, सफीदों के विधायक रामकुमार गौतम, नलवा के विधायक रणधीर पनिहार व हांसी के विधायक विनोद भयाना सहित कई राजनीतिक हस्तियां मौजूद रहे।

    पंचकूला व गुरुग्राम में एआइ हब स्थापित होगा

    मुख्यमंत्री ने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत पंचकूला व गुरुग्राम में एआइ हब की स्थापना की जाएगी, ताकि बच्चों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी से जोड़ा जा सके। इसी कड़ी में प्रदेश के 55 हजार स्कूलों को वाइ-फाई, हर 10 किलोमीटर में माडल संस्कृति स्कूल व हर पांच किलोमीटर बाद मुख्यमंत्री उत्कृष्टता और प्रारंभिक अंग्रेजी विद्यालय खोलने पर जोर दिया जा रहा है।

    खबरें और भी

    कामनवेल्थ गेम में 39 मेडल आने पर जताई खुशी

    सीएम ने कामनवेल्थ गेम में कुल 39 मेडल जीतने पर खुशी जताई। हरियाणा के सात मेडल में से पांच बेटियों की ओर से गोल्ड जीतने पर भी प्रसन्नता व्यक्त की। वीसी की मीटिंग बुलाकर शोध पर जोर के दिए आदेशमुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दिनों मैंने हरियाणा के विश्वविद्यालयों के वाइस चांसलर की मीटिंग बुलाई थी, जिसमें मैंने विद्यार्थियों के आइडिया पर शोध करने के आदेश दिए हैं।

    इस पर 20 करोड़ रुपये का बजट देने की भी घोषणा कर चुके हैं, ताकि बच्चे उद्यमिता की राह पर चलकर खुद को कौशल बना सकें और रोजगार लेने वाले नहीं देने वाले बन सकें।

    इस दौरान नलवा के विधायक रणधीर पनिहार, हांसी के विधायक विनोद भयाना, आदमपुर के पूर्व विधायक भव्य बिश्नोई, भाजपा जिलाध्यक्ष डा. आशा खेदड़, मेयर प्रवीण पोपली, जनरल डीपी वत्स, वन विभाग के अध्यक्ष रवि सैनी, पूर्व मंत्री अनूप धानक, उपायुक्त महेंद्रपाल, पुलिस महानिरीक्षक हिसार रेंज कुलदीप सिंह, पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन व हिसार मिलिट्री स्टेशन के जनरल आफिसर कमांडिंग मेजर जनरल रोहित तेओतिया मौजूद रहे।