Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भूपेंद्र हुड्डा के करीबी बजरंग दास गर्ग ने शहरी अध्यक्ष पर से दिया इस्तीफा, हिसार में कांग्रेस को झटका

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 10:21 PM (IST)

    पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी बजरंग दास गर्ग ने हिसार कांग्रेस शहरी जिलाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसे हरियाणा प्रभारी को भेज ...और पढ़ें

    भूपेंद्र हुड्डा के करीबी रहे कांग्रेस शहरी जिलाध्यक्ष बजरंग गर्ग ने दिया इस्तीफा।

    भूपेंद्र हुड्डा के करीबी रहे कांग्रेस शहरी जिलाध्यक्ष बजरंग गर्ग ने दिया इस्तीफा।

    HighLights

    1. बजरंग दास गर्ग ने शहरी जिलाध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया

    2. पद से असंतुष्ट थे और ग्रामीण अध्यक्ष से विवाद हुआ

    3. कांग्रेस की हिसार इकाई को संगठनात्मक चुनौतियों का सामना

    जागरण संवाददाता, हिसार। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी एवं शहरी जिलाध्यक्ष बजरंग दास गर्ग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वह शहरी प्रधान के पद से खुश नहीं थे। उनकी तरफ से यह इस्तीफा हरियाणा के प्रभारी को भेजा दिया गया है।

    वह शहरी जिलाध्यक्ष बनने से पहले प्रभारी रहे बीके हरिप्रसाद को मना कर चुके थे। शहरी जिलाध्यक्ष का पद खाली होने से कांग्रेस की हालात खराब हो सकती है। कारण यह है कि हिसार जिले की कार्यकारिणी पार्टी अभी तक नहीं बना पाई है।

    कार्यकर्ता पहले ही उससे निराश चल रहे थे और अब शहरी अध्यक्ष ने भी पद छोड़ दिया है। वहीं सूत्रों की मानें तो उस समय शहरी अध्यक्ष के लिए बजरंग दास गर्ग ने अप्लाई नहीं किया था।

    कांग्रेस की तरफ से शहरी जिलाध्यक्ष का पद करीब एक साल पहले बजरंग दास गर्ग को दिया गया था। वह उस समय ग्रामीण अध्यक्ष पद की दौड़ में भी थे। पार्टी की तरफ से शहरी अध्यक्ष की जिम्मेदारी देने के साथ पार्टी को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई थी।

    उसके बाद कई प्रदर्शन भी हुए थे। लेकिन पिछले दिनों पार्टी के वोट चोरी को लेकर हुए कार्यक्रम में मंच संचालन के दौरान बोलने नहीं देने पर शहरी जिलाध्यक्ष और ग्रामीण अध्यक्ष के बीच विवाद हो गया था। उस समय मंच पर सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी थे।

    खबरें और भी

    पार्टी की आपसी लड़ाई के बाद दोनों अध्यक्षों के बीच दूरियां बढ़ गई थी। उसके बाद वह कोई भी कार्यक्रम में साथ नहीं दिखे और अलग-अलग प्रदर्शन किए थे। इसे लेकर कार्यकर्ता भी परेशान थे। उन्हें दोनों अध्यक्ष के प्रदर्शन या कार्यक्रम में अपनी हाजिरी देने पड़ रही थी। वहीं शहरी जिलाध्यक्ष पद से इस्तीफा भेजे जाने के बाद अब पार्टी की तरफ से उन्हें मनाने का काम हो सकता है। पार्टी अभी पद को खाली नहीं छोड़ना चाहेगी।

    जिला की कार्यकारिणी नहीं हुआ विस्तार

    कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी का अभी तक विस्तार नहीं हो पाया है। इसे लेकर पहले ही जिलाध्यक्ष परेशान भी चल रहे थे। वह कार्यकर्ताओं को हर रोज कार्यकारिणी के जल्द विस्तार होने की बात कह रहे हैं लेकिन अभी तक इस तरफ ध्यान ही नहीं दिया गया है। प्रदेश में कुछ जिले ऐसे हैं जहां यह विस्तार नहीं हुआ है।

    पार्टी प्रभारी को इस्तीफा भेज दिया है। धार्मिक, सामाजिक व व्यापार मंडल के कार्यों में व्यस्त होने के कारण इस्तीफा निजी कारणों से भेजा गया है। -बजरंग दास गर्ग, पूर्व जिला शहरी अध्यक्ष, कांग्रेस