PM मोदी की ईंधन बचाने की नसीहत, लेकिन केंद्रीय मंत्री का लंबा काफिला क्यों?
प्रधानमंत्री मोदी की ईंधन बचाने की अपील के बावजूद, गुरुग्राम में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का लंबा काफिला चर्चा का विषय बन गया है। यह घटना नेताओं द्वारा ईंधन बचत का उदाहरण पेश करने की आवश्यकता पर सवाल उठाती है, खासकर मौजूदा आर्थिक परिस्थितियों में।
-1778595260788_m.webp)
गुरुग्राम के लघु सचिवालय से बाहर निकलता केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का काफिला। जागरण
HighLights
पीएम मोदी की ईंधन बचत की अपील।
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का लंबा काफिला।
गुरुग्राम में मंत्री के काफिले पर उठे गंभीर सवाल।
संजय गुलाटी, गुरुग्राम। एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और ईंधन बचत को जनआंदोलन बनाने की अपील कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर गुरुग्राम में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का लंबा काफिला चर्चा का विषय बन गया।
-1778595295668.jpeg)
गुरुग्राम के लोक निर्माण रेस्ट हाउस में प्रवेश करता केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का काफिला। जागरण
मंगलवार को गुरुग्राम के लघु सचिवालय के सामने मंत्री के साथ करीब 10 गाड़ियां चलती नजर आईं। ऐसे में आम लोगों के बीच यह सवाल उठ रहा है कि जब पश्चिम एशिया में जारी संकट के कारण देश आर्थिक और वैश्विक परिस्थितियों के चलते ईंधन बचत की जरूरत महसूस कर रहा है, तब जनप्रतिनिधियों और सरकारी तंत्र को भी व्यवहारिक उदाहरण पेश करना चाहिए।
लोगों का कहना है कि यदि बड़े पदों पर बैठे लोग सादगी और संसाधनों के संयमित उपयोग का संदेश अपने आचरण में नहीं दिखाएंगे तो आम जनता तक उसका प्रभावी संदेश पहुंचना मुश्किल होगा।
ऐसे समय में सरकार और जनप्रतिनिधियों से अपेक्षा की जा रही है कि वे अनावश्यक वाहनों के उपयोग से बचते हुए ईंधन बचत के प्रति गंभीरता दिखाएं।
यह भी पढ़ें: HBSE 12th Result 2026: हरियाणा बोर्ड ने जारी किए 12वीं के नतीजे, यहां क्लिक कर देखें अपना रिजल्ट

