रैक लिंग में देरी के कारण पूजा सुपरफास्ट एक्सप्रेस रीशेड्यूल, रात 11 बजे के बाद पहुंचेगी गुड़गांव
रैक लिंक में देरी के कारण 8 अक्टूबर को अजमेर से जम्मूतवी जाने वाली पूजा सुपरफास्ट एक्सप्रेस ढाई घंटे देरी ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर (AI-Generated image)
HighLights
पूजा सुपरफास्ट एक्सप्रेस रैक लिंक देरी से रीशेड्यूल हुई
ट्रेन अजमेर से ढाई घंटे देरी से शाम 4:40 बजे रवाना होगी
गुड़गांव सहित कई स्टेशनों पर यात्री प्रभावित होंगे
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। रैक लिंक मिलने में हुई देरी के कारण रेलवे ने अजमेर से जम्मूतवी जाने वाली पूजा सुपरफास्ट एक्सप्रेस के समय में बदलाव कर इसे रीशेड्यूल किया है। 8 अक्टूबर यानी गुरुवार को यात्रा करने वाले यात्रियों को इस बदलाव की वजह से असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे ट्रेन की देरी को ध्यान में रखते हुए ही अपनी आगे की यात्रा की योजना बनाएं।
अजमेर से दोपहर के बजाय शाम में रवाना होगी ट्रेन
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 12413 अजमेर-जम्मूतवी पूजा सुपरफास्ट एक्सप्रेस गुरुवार को अपने निर्धारित समय से ढाई घंटे की देरी से चलाई जा रही है। इस ट्रेन के अजमेर स्टेशन से छूटने का नियमित समय दोपहर 2:10 बजे है, लेकिन रीशेड्यूल करने की वजह से अब यह ट्रेन शाम 4:40 बजे अजमेर से रवाना होगी। रैक लिंक देरी से पहुंचने के कारण रेलवे को यह फैसला लेना पड़ा है।
गुड़गांव समेत इन प्रमुख स्टेशनों के यात्रियों पर असर पड़ेगा
आपको बता दें कि पूजा सुपरफास्ट एक्सप्रेस अजमेर से चलकर जयपुर, अलवर, रेवाड़ी, गुड़गांव, दिल्ली कैंट, करनाल और अंबाला कैंट के रास्ते जम्मूतवी तक जाती है। ऐसे में ट्रेन के रीशेड्यूल होने से इन सभी स्टेशनों पर इंतजार कर रहे यात्रियों का शेड्यूल काफी हद तक प्रभावित होगा।
सामान्य समय सारणी के अनुसार, गुड़गांव स्टेशन पर पूजा एक्सप्रेस ट्रेन के पहुंचने का निर्धारित समय रात 8:34 बजे है। हालांकि, अजमेर से ही ढाई घंटे देरी से चलने की वजह से अब इस ट्रेन के गुरुवार रात 11 बजे के बाद ही गुड़गांव स्टेशन पर पहुंचने की उम्मीद है। रेलवे की ओर से यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे स्टेशन पर बेवजह होने वाले लंबे इंतजार से बचने के लिए संशोधित समय देखकर ही घर से निकलें। ताकि उन्हें किसी तरह की कोई समस्या न हो।
