विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Fire in Sleeper Bus: गुरुग्राम में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर श्रमिकों से भरी बस में लगी आग, दो लोगों की मौत; कई झुलसे

By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
Updated: Wed, 08 Nov 2023 10:25 PM (IST)

Delhi Gurugram Expressway Bus Fire हरियाणा के गुरुग्राम में जिले में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर एक स्लीपर बस में आग लग गई। इसमें दो लोगों की मौत हो गई। घाय ...और पढ़ें

गुरुग्राम में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर स्लीपर बस में लगी आग।
गुरुग्राम में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर स्लीपर बस में लगी आग।

HighLights

  1. दिल्ली-जयपुर हाईवे पर स्लीपर बस में लगी आग।
  2. आग लगने से दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-पे पर लगा भीषण जाम।
  3. आग लगने से दो की मौत, कई लोग हुए घायल।

विनय त्रिवेदी, जागरण संवाददाता। गुरुग्राम के सेक्टर-12 से उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जा रही श्रमिकों से भरी बस में बुधवार रात आठ बजे आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि बस पूरी तरह से जल गई। हादसे में बस में सवार एक बच्ची और एक महिला की मौत हो गई।

आग में 15 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से झुलस गए। तीन लोगों को सफदरगंज अस्पताल रेफर किया गया है। छह लोगों का सिविल अस्पताल और पांच लोगों का मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा है।

गूगल ऑफिस के सामने लगी आग

पुलिस के अनुसार, रात आठ बजे गुरुग्राम के सेक्टर-12 से श्रमिकों से भरी अरुणाचल प्रदेश के नंबर की बस उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जा रही थी। दिल्ली गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे पर गूगल कार्यालय के सामने बस में आग लग गई। सूचना के अनुसार इसमें कुछ गैस सिलेंडर रखे हुए थे। इससे ही आग लगने का अंदेशा जताया जा रहा है।

सड़क पर चल रहे वाहनों से पहुंचाया अस्पताल

आग में 15 से ज्यादा लोग बुरी तरह झुलस गए। एक बच्ची और महिला ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। कुछ लोगों को सड़क से जा रहे वाहनों से अस्पताल भेजा गया। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा और डीसी निशांत कुमार यादव भी अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ पहुंचे। एफएसएल टीम ने बस के अंदर जायजा लिया। 

पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने कहा कि फिलहाल दो लोगों के मौत हुई है। कुछ लोगों को सफदरगंज भेजा गया है। अन्य लोगों का सिविल अस्पताल और मेदांता में इलाज चल रहा है। आग लगने के कारणों की तलाश की जा रही है। ड्राइवर फरार बताया जा रहा है।

हाईवे पर लगा लंबा जाम

आग लगने की घटना से दिल्ली जयपुर हाईवे पर काफी लंबा जाम लग गया। बड़ी संख्या में ट्रैफिक पुलिस जगह-जगह हाईवे पर तैनात रही और यातायात को सुचारु करने में कड़ी मशक्कत की। खबर लिखे जाने तक जाम लगा हुआ था।

ये भी पढ़ें- जेल में दिवाली मनाएगा मोनू मानेसर: कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए हुई पेशी