विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान खान के घर फायरिंग मामले में गुरुग्राम पहुंची दिल्ली एसटीएफ, आरोपी विशाल की बहन और मां से की पूछताछ

Updated: Mon, 15 Apr 2024 02:45 PM (IST)

मुंबई में फिल्म अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग के मामले में दिल्ली एसटीएफ सोमवार को आरोपी विशाल उर्फ कालू के घर पहुंची। विशाल की बहन के मुताब ...और पढ़ें

सलमान खान के घर फायरिंग मामले में गुरुग्राम पहुंची दिल्ली एसटीएफ
सलमान खान के घर फायरिंग मामले में गुरुग्राम पहुंची दिल्ली एसटीएफ

HighLights

  1. विशाल अंतिम बार 27 फरवरी को आया था घर
  2. गोदा की हत्या के मामले में सामने आया था विशाल का नाम

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। मुंबई में फिल्म अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने के मामले में गुरुग्राम के गुड़गांव गांव स्थित महावीरपुरा कॉलोनी में रहने वाले विशाल उर्फ कालू के घर पर भी दिल्ली पुलिस की एक टीम पहुंची। फायरिंग के बाद जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में विशाल की पहचान की गई है।

डेढ़ साल से अपराध की दुनिया में चला गया था विशाल

विशाल की पहचान होने के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने गुरुग्राम पुलिस से भी संपर्क किया है। रविवार रात 11 बजे दिल्ली पुलिस ने विशाल की मां और बहन से पूछताछ की थी। उनके बयान दर्ज किए थे।

विशाल की बहन के मुताबिक विशाल डेढ़ साल से अपराध की दुनिया में चला गया था, इसलिए उन्होंने उससे नाता तोड़ दिया था।

महावीरपुरा स्थित विशाल का घर।

गोदा की हत्या के मामले में सामने आया था विशाल का नाम

वह इससे पहले 27 फरवरी की रात घर आया था, लेकिन घरवालों के कहने पर वह वापस चला गया था। 29 फरवरी की रात रोहतक के लाखनमाजरा में गुरुग्राम के स्क्रैप कारोबारी सचिन उर्फ गोदा की हत्या के मामले में भी विशाल का नाम सामने आया था। रोहतक क्राइम ब्रांच की पुलिस ने इस हत्याकांड में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें-

दसवीं तक पढ़ा-लिखा है विशाल

उनसे पूछताछ में पता चला था कि जिन दो गाड़ियों में हत्या करने के लिए आरोपित पहुंचे थे, उनमें विशाल भी शामिल था। हत्याकांड के बाद से उसकी तलाश रोहतक क्राइम ब्रांच कर रही है। एक बार फिर से विशाल का नाम सामने आने पर मुंबई, गुरुग्राम और दिल्ली पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। सूत्रों के अनुसार विशाल ने दसवीं तक पढ़ाई की थी।

शुरुआत में वह चोरी के मामले में जेल गया था। यहीं उसकी मुलाकात राजस्थान के कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा से हुई थी। इसके बाद वह गोदारा के संपर्क में आ गया और उसके लिए काम करने लगा। सचिन की हत्या की जिम्मेदारी भी रोहित गोदारा ने फेसबुक पोस्ट डालकर ली थी। रोहित गोदारा लॉरेंस बिश्नोई के लिए भी काम करता है।