विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana: पंजाब का धुआं घोंट रहा हरियाणा की सांसें, पराली जलाने के सबसे ज्यादा केस पड़ोसी राज्य से आए सामने

By Jagran NewsEdited By: Monu Kumar Jha
Updated: Tue, 31 Oct 2023 08:25 AM (IST)

पंजाब में पराली जलाने के केस बढ़ने से हरियाणा के शहरों (Haryana Weather) की हवा तेजी से खराब होती जा रही है। सोमवार को पंजाब के संगरूर जिले के पास स्थ ...और पढ़ें

पंजाब का धुआं घोंट रहा हरियाणा की सांसें। फाइल फोटो
पंजाब का धुआं घोंट रहा हरियाणा की सांसें। फाइल फोटो

HighLights

  1. पंजाब का धुआं घोंट रहा हरियाणा की सांसें
  2. पंजाब में दो दिन में पराली जलाने के 2098 केस
  3. खराब होती हवा के कारण बीमार लोगों की बढ़ी परेशानी

जागरण संवाददाता, हिसार। पंजाब में पराली जलाने के केस बढ़ने से हरियाणा के शहरों की हवा तेजी से खराब हो रही है। सोमवार को पंजाब के संगरूर जिले के पास स्थित जींद सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर रहा। यहां का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) 416 तक पहुंच गया। पंजाब में सोमवार को लगातार दूसरे दिन पराली जलाने के एक हजार से ज्यादा केस दर्ज किए गए।

सोमवार को पराली जलाने के 1,030 मामले आए। एक दिन पहले रविवार को 1,068 केस दर्ज किए गए थे, जो इस सीजन का एक दिन का सबसे बड़ा आंकड़ा है। वहीं पंजाब का संगरूर जिला पराली जलाने में सबसे आगे है। यहां रविवार को 181 केस सामने आए थे तो सोमवार को बढ़कर 198 केस हो गए।

पंजाब में दो दिन में पराली जलाने के 2098 केस

तुलनात्मक रूप से देखें तो पंजाब में महज दो दिन में ही पराली जलाने के 2098 केस सामने आ गए, जबकि इस सीजन में हरियाणा में अब तक पराली जलाने के कुल केस 1146 ही है। पिछले साल में तुलना में हरियाणा में इस साल अब तक 40 फीसद कम केस सामने आए हैं। बता दें कि जींद समेत प्रदेश के पांच शहर ऐसे हैं जिनका एक्यूआइ 300 को पार कर गया है।

यह भी पढ़ें:  Haryana: मान नहीं रहे किसान...पराली जलाने पर हुए 331 चालान, नौ लाख रुपये का लगा जुर्माना; होगी सख्त कार्रवाई

खराब होती हवा के कारण बीमार लोगों की बढ़ी परेशानी

जींद की आबोहवा ऐसी है कि यह यह स्वस्थ्य व्यक्ति को भी बीमार कर सकती है। मौसम परिवर्तन के बीच खराब होती हवा के कारण बीमार लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। जल रही पराली, उद्योगों व वाहनों के धुओं के अलावा अन्य कई कारणों से हवा जहरीली हो रही है।

सोमवार को हिसार समेत कई शहरों में स्माग का अहसास हुआ। इससे काफी जगह पर आंखों में जलन के साथ ही सांस लेने में दिक्कत हुई। डाक्टरों की तरफ से लोगों को ऐसे मौसम में बचकर रहने की सलाह दी गई है।

जींद की स्थिति सबसे गंभीर

शहर      एक्यूआइ

जींद            416

बहादुरगढ़    362

भिवानी        330

कैथल          332

करनाल       303

रोहतक       314

प्रदेश में अब तक सबसे ज्यादा फतेहाबाद में 199, अंबाला में 151, जींद में 141, झज्जर में 5, भिवानी में दो, रोहतक में 12, कैथल 158, करनाल में 68, कुरुक्षेत्र में 121 जगह पराली जलीं।

यह भी पढ़ें: Stubble Burning: हरियाणा में पराली जलाने के मामले घटे, पंजाब में तीन चौथाई स्थानों पर जलती दिखी पराली