विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gurugram: गुरुग्राम के फरुखनगर में किशोरी के साथ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

By Edited By: Shyamji Tiwari
Updated: Sat, 02 Sep 2023 09:45 PM (IST)

गुरुग्राम के फरुखनगर में एक 17 साल की लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी शुक्रवार रात घर में परिवार के साथ सो रही थी। पिता ने बताया कि रा ...और पढ़ें

गुरुग्राम के फरुखनगर में किशोरी के साथ दुष्कर्म
गुरुग्राम के फरुखनगर में किशोरी के साथ दुष्कर्म

गुरुग्राम, जागरण संवाददाता। फरुखनगर थाना क्षेत्र में एक 17 साल की लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता ने फरुखनगर थाने में आरोपित के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया है। वहीं, केस दर्ज होने के बाद लीगल एडवाइजर ने किशोरी की काउंसलिंग की, साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

परिवार के साथ सो रही थी किशोरी

जानकारी के अनुसार फरुखनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी शुक्रवार रात घर में परिवार के साथ सो रही थी। पिता ने बताया कि रात तीन बजे जब वह उठे तो किशोरी घर पर नहीं मिली। जब उन्होंने गेट खोल कर देखा तो सामने से उनकी बेटी रोते हुए आ रही थी।

शोर मचाने पर आरोपी ने किशोरी को छोड़ा

उसने घर के सामने रह रहे युवक पर अपने मामा के घर ले जाकर उसके दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। इसके बाद उसके शोर मचाने पर आरोपित ने उसे छोड़ दिया। पिता की शिकायत पर फरुखनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जा शुरू कर दी है।

दमदमा झील में डूबने से दो चचेरी बहनों की मौत

वहीं सोहना की दमदमा झील में शुक्रवार दोपहर गहरे पानी में डूबने से दो चचेरी बहनों की मौत पर अभयपुर गांव में दूसरे दिन भी मातम पसरा रहा। वहीं विकास एवं खेल प्रोत्साहन सेवा समिति ने भी उनकी मौत पर संवेदना प्रकट की। समिति के प्रधान श्योराज खटाना ने कहा कि अभयपुर की इन दोनों बच्चियों का नौकायन प्रशिक्षण में कोई रजिस्ट्रेशन नहीं था।

साथ ही यह हादसा ट्रेनिंग सेंटर से काफी दूर हुआ है। इससे समिति का कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने बताया कि समिति की ओर से नौकायन प्रशिक्षण सुबह 5 से 7 और शाम को 4 से 7 बजे तक दिया जाता है।दोनों बच्चियां दोपहर में घूमते-घूमते झील के पास पहुंची थीं। इसी दौरान झील में डूबने से उनकी मौत हो गई।