विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gurugram: पुलिस हिरासत में गैंगस्टर कौशल ने की आत्महत्या की कोशिश, शेविंग मशीन से गर्दन की नस काटी

By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
Updated: Tue, 03 Oct 2023 04:46 PM (IST)

पुलिस रिमांड पर चल रहे कुख्यात गैंगस्टर कौशल चौधरी ने पुलिस हिरासत में आत्महत्या की कोशिश की। पालम विहार क्राइम ब्रांच पुलिस कौशल को एक मामले में तफ्त ...और पढ़ें

पुलिस हिरासत में गैंगस्टर कौशल ने की आत्महत्या की कोशिश
पुलिस हिरासत में गैंगस्टर कौशल ने की आत्महत्या की कोशिश

HighLights

  1. शेविंग वाली मशीन से गर्दन की नस काटकर किया आत्महत्या का प्रयास।
  2. दाढ़ी बनवाने के दौरान उठाया ये कदम।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। पुलिस रिमांड पर चल रहे कुख्यात गैंगस्टर कौशल चौधरी ने पुलिस हिरासत में आत्महत्या की कोशिश की। पालम विहार क्राइम ब्रांच पुलिस कौशल को एक मामले में तफ्तीश के लिए प्रोडक्शन वारंट पर ले कर आई थी।

गर्दन की नस काटी

गैंगस्टर ने वहां पर दाढ़ी बनाने वाली मशीन से गर्दन की नस काट कर आत्महत्या की कोशिश की। पुलिस ने उसे प्राथमिक उपचार दिलाया। गैंगस्टर कौशल ने दाढ़ी बनवाने के लिए कहा था। इसके बाद क्राइम ब्रांच की तरफ से पास के ही एक सैलून से नाई को कौशल की शेविंग के लिए बुलाया था।

पुलिस ने बचाया

पुलिस का दावा है कि इस दौरान कौशल ने मशीन से शेविंग के दौरान अपनी गर्दन की नस काटने की कोशिश की। मौके पर मौजूद क्राइम ब्रांच कर्मियों ने उसकी इस मंशा को नाकाम कर दिया।

ये भी पढ़ें- सर्विस चार्ज लेने के मामले में सुनवाई जारी रखेगा दिल्ली HC, रेस्तरां एसोसिएशन ने दायर की थी याचिका