Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुग्राम में 271 करोड़ रुपये का पेंटहाउस खरीदने वाले मानव सरदाना कौन हैं? 

    Updated: Tue, 11 Aug 2026 08:20 AM (IST)

    बिजनेसमैन मानव सरदाना ने गुरुग्राम के डीएलएफ द डहलियास में 271 करोड़ रुपये का एक आलीशान पेंटहाउस खरीदा है, जो देश की सबसे बड़ी सिंगल-होम प्रॉपर्टी डील ...और पढ़ें

    बिजनेसमैन मानव सरदाना ने डीएलएफ के अल्ट्रा-लग्जरी प्रोजेक्ट में एक पेंटहाउस 271 करोड़ में खरीदा।

    बिजनेसमैन मानव सरदाना ने डीएलएफ के अल्ट्रा-लग्जरी प्रोजेक्ट में एक पेंटहाउस 271 करोड़ में खरीदा। 

    HighLights

    1. मानव सरदाना ने गुरुग्राम में 271 करोड़ का पेंटहाउस खरीदा

    2. यह देश की सबसे बड़ी सिंगल-होम प्रॉपर्टी डील्स में से एक

    3. सरदाना अब रियल एस्टेट और ब्लिंकिट में सक्रिय निवेशक

    डिजिटल डेस्क, गुरुग्राम। बिजनेसमैन मानव सरदाना ने गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड स्थित डीएलएफ के अल्ट्रा-लग्जरी प्रोजेक्ट द डहलियास (The Dahlias) में 271 करोड़ रुपये में एक आलीशान पेंटहाउस खरीदा है। यह देश की सबसे बड़ी सिंगल-होम प्रॉपर्टी डील में से एक है।

    सेक्टर- 54 में स्थित इस प्रॉपर्टी का सुपर एरिया 17,200 वर्ग फुट और कारपेट एरिया लगभग 10,500 वर्ग फुट है। इस डील के तहत पेंटहाउस की कीमत सुपर एरिया के हिसाब से करीब 1.58 लाख रुपये प्रति वर्ग फुट और कारपेट एरिया के आधार पर लगभग 2.6 लाख रुपये प्रति वर्ग फुट बैठती है।

    कौन हैं मानव सरदाना?

    मानव सरदाना सरदाना परिवार से जुड़े कारोबारी हैं, जिसका लंबे समय से ऑटोमोबाइल पार्ट्स के कारोबार में नाम रहा है। उनके पिता एसबी सरदाना ने वर्ष 1969 में जगजीत सिंह के साथ मिलकर इम्पीरियल ऑटो इंडस्ट्रीज की शुरुआत की थी।

    हालांकि, वर्ष 2022 में वारबर्ग पिंकस ने इम्पीरियल ऑटो में 70 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल कर ली थी, जिसके बाद सरदाना परिवार की कंपनी में हिस्सेदारी नहीं रही। फिलहाल मानव सरदाना कारोबार के बजाय निवेश के क्षेत्र में सक्रिय बड़े निवेशक के तौर पर काम कर रहे हैं।

    खबरें और भी

    बताया जाता है कि उन्होंने रियल एस्टेट के साथ-साथ ब्लिंकिट जैसी कई बड़ी कंपनियों और कारोबारों में भी निवेश किया हुआ है। विभिन्न कंपनियों के साथ मानव सरदाना का निदेशक के तौर पर जुड़ाव भी दर्ज है।

    यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में बिका देश का सबसे महंगा पेंटहाउस, 271 करोड़ रुपये में किसने खरीदा?