गुरुग्राम: प्रेमिका पर झूठे केस में फंसाने का आरोप लगाकर युवक ने की थी आत्महत्या, दो महीने बाद दर्ज हुई जीरो FIR
प्रेमिका द्वारा झूठे केस में फंसाने के आरोप में अंकित नामक युवक ने गुरुग्राम थाने के सामने आत्मदाह किया था। दो महीने तक गुरुग्राम पुलिस की निष्क्रियता ...और पढ़ें

युवक ने थाने के सामने किया था आत्मदाह। (AI Generated Image)
HighLights
युवक ने प्रेमिका के आरोप पर थाने के बाहर आत्मदाह किया।
गुरुग्राम पुलिस ने दो महीने तक कोई कार्रवाई नहीं की।
फतेहपुर पुलिस ने अब जीरो एफआईआर दर्ज कर भेजी।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। प्रेमिका पर झूठे केस में फंसाने का आरोप लगाकर फतेहपुर जिले के सीतापुर गांव निवासी अंकित नाम के युवक ने 16 अप्रैल को सेक्टर 40 थाने के बाहर पेट्रोल डालकर आत्मदाह कर लिया था। युवक ने एक वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किया था।
इसके बावजूद गुरुग्राम पुलिस ने दो महीने तक कोई कार्रवाई नहीं की। परिवार के अथक प्रयास के बाद अब फतेहपुर जिले के थरियांव थाना पुलिस ने जीरो एफआइआर कर मामले को गुरुग्राम पुलिस को भेजा दिया है।
कई महीनों तक लिव इन में साथ रहे
24 वर्षीय अंकित की बहन दीपा यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अंकित टैक्सी का काम करते थे और चंडीगढ़ में रह रहे थे। उनका करीब चार सालों से फतेहपुर जिले की रहने वाली काजल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जनवरी में युवती गुरुग्राम के सेक्टर 31 में हाउसिंग बोर्ड कालोनी में रहने के लिए आ गई। युवक उससे मिलने आता रहता था। कई महीनों तक वह इसके साथ लिव-इन में भी रहा।
मार्च में अंकित को युवती के दूसरे व्यक्ति के साथ अफेयर के बारे में पता चला। इस पर दोनों की अनबन हो गई। आरोप है कि युवती ने अपने साथियों के मिलकर अंकित को रास्ते से हटाने की साजिश रची। आत्महत्या से कुछ दिन पहले अंकित युवती से मिलने के लिए उसके रूम पर पहुंचा और उसे चंडीगढ़ ले जाने के लिए कहा। अंकित ने कमरे का कुछ सामान कार में रख लिया।
इस पर युवती बिफर गई और उसने सेक्टर 40 थाने में अंकित के खिलाफ परेशान करने और कमरे से सामान चोरी करने की शिकायत दे दी। थोड़ी देर बाद अंकित कमरे से चला गया। अंकित ने फोन पर परिवार को इस बारे में जानकारी दी थी।
खबरें और भी
दिल्ली एम्स में तोड़ा था दम
युवती की शिकायत पर सेक्टर 40 थाना पुलिस ने अंकित को फोन कर पूछताछ के लिए थाने बुलाया था। 16 अप्रैल की रात करीब साढ़े नौ बजे वह कार लेकर थाने के पास पहुंचा। उसकी औरा कार थाने से 20 कदम दूर रोड के किनारे खड़ी मिली थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक के हाथ में पेट्रोल की बोतल थी। उसने अपने ऊपर पेट्राेल डालकर लाइटर से आग लगा ली थी।
दिल्ली एम्स में युवक ने दम तोड़ दिया था। मामले के आइओ सेक्टर 40 थाने के एसआइ बलजीत सिंह थे। परिवार ने शिकायत देकर युवती के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन दो महीनों तक गुरुग्राम पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। दीपा ने बताया कि वह फतेहपुर जिले के थरियांव थाने भी गई और आत्महत्या से पहले अंकित से गांव में मारपीट व गाली-गलौज की घटना के बारे में शिकायत दी।
लेकिन पहले वहां भी कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्हें फतेहपुर एसपी से गुहार लगाई, तब जाकर यूपी पुलिस ने कार्रवाई की और 22 जून को जीरो एफआइआर दर्ज कर ली। सेक्टर 40 थाना पुलिस ने बताया कि जीरो एफआइआर आई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।