Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुग्राम के सेक्टर-51 में बेसमेंट खोदाई से बिगड़े हालात, प्लॉट मालिक पर होगी कड़ी कार्रवाई

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 11:30 AM (IST)

    गुरुग्राम के सेक्टर-51 में भारी वर्षा के दौरान बेसमेंट की खोदाई से उत्पन्न हुई खतरनाक स्थिति को नगर निगम ने नियंत्रित किया। अधिकारियों ने मौके पर पहुं ...और पढ़ें

    सेक्टर-51 में बेसमेंट की खोदाई से बिगड़ी स्थिति। जागरण

    सेक्टर-51 में बेसमेंट की खोदाई से बिगड़ी स्थिति। जागरण

    HighLights

    1. सेक्टर-51 में बेसमेंट खोदाई से वर्षा में खतरा।

    2. नगर निगम टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली।

    3. प्लाट मालिक पर होगी कानूनी कार्रवाई, सुरक्षा प्राथमिकता।

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। गुरुग्राम के सेक्टर-51 में निजी प्लॉट पर बेसमेंट की खोदाई के कारण शुक्रवार को हुई भारी वर्षा के बीच सुरक्षा संबंधी स्थिति उत्पन्न हो गई।

    आसपास के क्षेत्र में बिल्डिंग ढहने जैसा खतरा होने पर नगर निगम गुरुग्राम की इंजीनियरिंग टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

    स्थिति का जायजा लिया

    निगम की ओर से मशीनरी और अन्य संसाधन मौके पर भेजे गए। कार्यकारी अभियंता प्रदीप कुमार, सहायक अभियंता मनोज अहलावत और जेई नीरज यादव ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

    निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सुरक्षा के लिहाज से जरूरी कदम उठाए। मौके पर तैनात टीम ने स्थिति पर लगातार निगरानी रखी और आवश्यक तकनीकी कार्रवाई की, जिससे संभावित खतरे को नियंत्रित किया जा सका।

    अतिरिक्त निगमायुक्त ने मौके पर पहुंचकर दिए निर्देश

    मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त निगमायुक्त यश जालुका भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से स्थिति की जानकारी ली और जनसुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी जरूरी सुरक्षा उपाय तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

    डिजास्टर मैनेजमेंट टीम और पुलिस को भी किया गया अलर्ट

    स्थिति को देखते हुए नगर निगम की ओर से डिजास्टर मैनेजमेंट टीम को भी सूचना दी गई, ताकि आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त संसाधन और सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

    वहीं, क्षेत्र में यातायात और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस को मौके पर तैनात किया गया। पुलिस ने यातायात प्रबंधन के साथ-साथ आसपास सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में निगम की टीम का सहयोग किया।

    वर्षा में खोदाई पर रोक, प्लॉट मालिक पर होगी कार्रवाई

    नगर निगम अधिकारियों के अनुसार बरसात के दौरान इस प्रकार के बेसमेंट खोदाई कार्य से आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा का खतरा पैदा हो सकता है। सेक्टर-51 में निजी प्लॉट पर बेसमेंट की खुदाई की जा रही थी। निगम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए स्थिति को नियंत्रित कर लिया है। अब नियमों और संबंधित निर्देशों के तहत प्लॉट मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।