Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'आज और कल वर्क फ्रॉम होम करें', गुरुग्राम में भारी बारिश के अलर्ट के बाद प्रशासन ने जारी किया आदेश

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 11:36 AM (IST)

    जिला प्रशासन ने भारी बारिश और जलभराव की आशंका के चलते कॉर्पोरेट कर्मचारियों को गुरुवार और शुक्रवार दो दिनों के लिए वर्क फ्रॉम होम करने की सलाह दी है। ...और पढ़ें

    HighLights

    1. गुरुग्राम पुलिस ने भारी बारिश के कारण एडवाइजरी जारी की

    2. कॉर्पोरेट कर्मचारियों को दो दिन वर्क फ्रॉम होम करने की सलाह

    3. जलभराव और ट्रैफिक जाम की आशंका के चलते यह कदम

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। गुरुग्राम में गुरुवार सुबह से अब तक करीब 100 एमएम 97 बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग द्वारा ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने गुरुग्राम में 6 और 7 अगस्त को कॉर्पोरेट कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम (WFH) की सलाह दी है।

    जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से गुरुवार को जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि जिले में अब तक 100 वर्षा दर्ज की गई। 

    WhatsApp Image 2026-08-06 at 11.20.31 AM

    मौसम विभाग ने आज 6 अगस्त के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके चलते शहर में जलभराव और ट्रैफिक जाम की संभावना बनी हुई है।

    NCR Khabar (44)

    स्थिति को देखते हुए डीडीएमए के चेयरपर्सन एवं डीसी ने सभी कॉर्पोरेट कार्यालयों और निजी संस्थानों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने कर्मचारियों को 6 अगस्त से 7 अगस्त तक, जहां संभव हो, घर से काम करने के लिए कहें।

    WhatsApp Image 2026-08-06 at 11.20.32 AM (1)

    प्रशासन का कहना है कि इससे सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा और नगर निगम व अन्य एजेंसियों को सड़क और ड्रेनेज की मरम्मत का काम सुचारू रूप से करने में मदद मिलेगी।

    WhatsApp Image 2026-08-06 at 8.59.19 AM

    जाम में फंसे कांवड़ियों को निकलते ट्रैफिक पुलिस कर्मी। 

    डीडीएमए ने एडवाइजरी में नागरिकों से भी अपील की है कि अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। जलभराव वाले क्षेत्रों में वाहन धीरे चलाएं और ट्रैफिक पुलिस का सहयोग करें। गुरुवार सुबह से हो रही बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया है। ट्रैफिक जाम लग रहा।

    यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में आफत की बारिश: सेक्टरों से लेकर हाईवे तक जलभराव, प्रशासन के दावों की खुली पोल

    यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में तेज रफ्तार थार ने दो डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, लोगों ने नशे में धुत ड्राइवर को मौके पर पकड़ा

     

     

    खबरें और भी