विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब के नाम पर युवक से लाखों की ठगी, जांच में जुटी गुरुग्राम पुलिस

Published: Fri, 04 Sep 2026 04:59 PM (IST)

गुरुग्राम में एक युवक को ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर साइबर ठगों ने 3.24 लाख रुपये ठग लिए। ...और पढ़ें

गुरुग्राम में युवक से ठगी। सांकेतिक तस्वीर

गुरुग्राम में युवक से ठगी। सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब का झांसा दिया गया।

  2. युवक से 3.24 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई।

  3. साइबर थाना दक्षिण पुलिस ने केस दर्ज किया।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। गुरुग्राम में साइबर ठगों ने ऑनलाइन पार्ट टाइम जाब का झांसा देकर एक युवक से लाखों रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना दक्षिण पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भोंडसी निवासी विमला पटेल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि ठगों ने उनके पोते से फोन के माध्यम से संपर्क किया और ऑनलाइन पार्ट टाइम जाब का आफर दिया। शुरुआत में आरोपितों ने काम के बदले अच्छे मुनाफे का लालच दिया।

इसके बाद अलग-अलग टास्क पूरा करने और कमीशन का झांसा देकर उनके पोते को अपने जाल में फंसा लिया। ठगों के झांसे में आकर युवक ने बताए गए खातों में पैसे ट्रांसफर कर दिए। ठगों ने कुल तीन लाख 24 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली। जब रुपये वापस नहीं मिले तो ठगी का अहसास हुआ।