Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुग्राम के सेक्टर-65 में कबाड़ के ढेर में लगी भीषण आग, झुग्गियां जलकर खाक

    Updated: Mon, 18 May 2026 10:34 PM (IST)

    गुरुग्राम के सेक्टर-65 स्थित मैदावास गांव में देर रात गत्ते, प्लास्टिक और कबाड़ के ढेर में भीषण आग लग गई। आग तेजी से फैली और पास की कुछ झुग्गियों को भ ...और पढ़ें

    गुरुग्राम के सेक्टर-65 स्थित मैदावास गांव में देर रात गत्ते, प्लास्टिक और कबाड़ के ढेर में भीषण आग लग गई।

    गुरुग्राम के सेक्टर-65 स्थित मैदावास गांव में देर रात गत्ते, प्लास्टिक और कबाड़ के ढेर में भीषण आग लग गई। 

    HighLights

    1. मैदावास गांव में गत्ते और कबाड़ के ढेर में आग।

    2. आग से पास की झुग्गियां और घरेलू सामान जला।

    3. पांच दमकल गाड़ियों ने आग पर पाया काबू।

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। गुरुग्राम के सेक्टर-65 स्थित मैदावास गांव में देर रात गत्ते, प्लास्टिक और कबाड़ के ढेर में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पास में बनी कुछ झुग्गियां भी इसकी चपेट में आ गईं। स्थानीय लोगों के अनुसार खाली प्लॉट में भारी मात्रा में गत्ता, प्लास्टिक और अन्य कबाड़ का सामान स्टोर किया हुआ था।

    अचानक धुआं उठने के बाद कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। तेज लपटों और धुएं के कारण आसपास अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने तुरंत अपने परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।

    पांच गाड़ियों ने आग पर काबू पाया

    आग लगने की सूचना मिलते ही सेक्टर-29 दमकल केंद्र से चार दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। इसके अलावा एक एम3एम बिल्डर की फायर ब्रिगेड भी आग बुझाने के लिए मौके पर भेजी गई। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर आसपास के क्षेत्र को भी खाली करवाया ताकि किसी प्रकार की जनहानि न हो।

    झुग्गियों का सामान भी जला

    आग की चपेट में आई कुछ झुग्गियों में रखा घरेलू सामान भी जल गया। हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। देर रात तक क्षेत्र में धुआं फैलने से लोगों में दहशत का माहौल बना रहा।

    जांच में जुटी पुलिस

    पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर आग लगने के कारणों की जांच कर रही हैं। शुरुआती तौर पर आग लगने के पीछे शार्ट सर्किट या लापरवाही की आशंका जताई जा रही है।

    खबरें और भी