Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुग्राम के होटल में दिल्ली की 17 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खुला मामला

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 05:21 AM (GMT+05:30)

    दिल्ली की 17 वर्षीय नाबालिग से गुरुग्राम के एक होटल में दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जिससे वह गर्भवती हो गई। दिल्ली में जीरो एफआईआर के बाद गुरुग्रा ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. गुरुग्राम के होटल में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला।

    2. पीड़िता गर्भवती हुई, अस्पताल जांच में खुलासा हुआ।

    3. पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस जांच जारी।

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। दिल्ली के विकास नगर की 17 वर्षीय नाबालिग के साथ गुरुग्राम के एक होटल में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित ने जनवरी से मार्च के बीच किशोरी को एमजी रोड स्थित होटल में कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता के गर्भवती होने पर जब अस्पताल में जांच हुई तो पूरा मामला सामने आया।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए पहले दिल्ली के रनहौला थाने में जीरो एफआइआर दर्ज की गई। इसके बाद केस को गुरुग्राम के डीएलएफ फेज एक थाने में ट्रांसफर किया गया। पुलिस ने पोक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक पीड़िता मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले की रहने वाली है। वह परिवार के साथ दिल्ली के विकास नगर में किराए पर रहती है। पीड़िता और आरोपित एक-दूसरे को एक साल से जानते थे।

    बहला फुसलाकर ले गया होटल

    आरोप है कि एक जनवरी से 22 मार्च के बीच आरोपित कई बार किशोरी को बहला-फुसलाकर गुरुग्राम के एमजी रोड सिकंदरपुर स्थित एक होटल में ले गया। वहां उसने कई बार दुष्कर्म किया। किशोरी ने डर के कारण पहले किसी ने नहीं बताया।

    खबरें और भी

    हाल ही में जब किशोरी की तबीयत अचानक बिगड़ी तो स्वजन उसे अस्पताल ले गए। वहां मेडिकल जांच में उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई। अस्पताल प्रशासन ने तुरंत इसकी सूचना दिल्ली पुलिस को दी। डीएलएफ फेज एक थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    यह भी पढ़ें- वाराणसी में फैज ने 'सनी' बनकर हिंदू युवती से दोस्ती कर किया दुष्कर्म, दो सगे भाइयों पर केस दर्ज

    यह भी पढ़ें- लखनऊ में विवेचना के दौरान दुष्कर्म और मारपीट का आरोप, सब इंस्पेक्टर के खिलाफ दर्ज होगा मुकदमा