गुरुग्राम में डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, विंडस्क्रीन चीरकर आर-पार हो गए रॉड; मंजर देख सहमे राहगीर
गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर खुशबू चौक के पास रविवार रात एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। डिवाइडर के सरिए विंडस्क्रीन चीरकर अंदर घुस गए। हालांकि, ड् ...और पढ़ें
HighLights
गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई।
डिवाइडर के सरिए विंडस्क्रीन चीरकर कार के अंदर घुसे।
ड्राइवर को मामूली चोटें आईं, ओवरस्पीडिंग मुख्य वजह।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर खुशबू चौक के पास रविवार रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क के बीच लगे डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डिवाइडर में लगी ग्रिल के कई सरिए टूटकर कार की विंडस्क्रीन को चीरते हुए सीधे अंदर आर-पार निकल गए। गनीमत रही कि सरिए ड्राइवर के शरीर को छूते हुए निकल गए और उसकी जान बाल-बाल बच गई।
ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला
पुलिस के अनुसार, हादसा रविवार देर रात खुशबू चौक के पास हुआ। बताया जाता है कि तेज रफ्तार के कारण कार चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे सड़क के बीच बने डिवाइडर से जा टकराई।
टक्कर के बाद डिवाइडर की ग्रिल में लगे सरिए टूटकर कार के अगले हिस्से को चीरते हुए ड्राइवर सीट के ठीक बगल से पार हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने सूझबूझ दिखाते हुए कार में फंसे ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला। उसे हल्की चोटें आई हैं।
हादसे की मुख्य वजह ओवरस्पीडिंग
घायल ड्राइवर दिल्ली का रहने वाला है और देर रात घर लौट रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटवाया। प्रत्यक्षदर्शियों और शुरुआती जांच में सामने आया है कि हादसे की मुख्य वजह ओवरस्पीडिंग है।
खबरें और भी
अंधेरे और तेज रफ्तार के कारण चालक कार पर नियंत्रण नहीं रख सका और हादसा हुआ।गौरतलब है कि एक महीने पहले ही द्वारका एक्सप्रेसवे पर सरियों से भरी ई-रिक्शा से टक्कर होने से एक कैब ड्राइवर की मौत हो गई थी।