सरकारी भूमि पर व्यापार किया तो खैर नहीं! गुरुग्राम में निगम ने स्ट्रीट वेंडर्स के लिए बनाए 37 जोन
मानेसर नगर निगम ने स्ट्रीट वेंडिंग एक्ट-2014 के तहत 37 वेंडिंग जोन निर्धारित किए हैं, जिनमें 10 निगम क्षेत्र और 27 एचएसआईआईडीसी क्षेत्र में हैं। निगम ...और पढ़ें
-1786265759069_m.webp)
AI जनरेटेड।
HighLights
मानेसर निगम ने स्ट्रीट वेंडर्स के लिए 37 जोन बनाए।
स्ट्रीट वेंडिंग एक्ट-2014 के तहत व्यवस्थित व्यापार सुनिश्चित।
निर्धारित स्थानों से बाहर व्यापार पर होगी कड़ी कार्रवाई।
जागरण संवाददाता, मानेसर (गुरुग्राम)। गुरुग्राम में नगर निगम मानेसर ने स्ट्रीट वेंडर्स के लिए स्ट्रीट वेंडिंग एक्ट-2014 के तहत निगम क्षेत्र में कुल 37 वेंडिंग जोन निर्धारित किए हैं। इनमें नगर निगम क्षेत्र में 10 और एचएसआईआईडीसी क्षेत्र में 27 स्थान शामिल हैं।
निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इन निर्धारित स्थानों के अलावा यदि कोई रेहड़ी, पटरी या मंडी संचालक सड़क, ग्रीन बेल्ट, सरकारी या निजी भूमि पर अवैध रूप से व्यापार करता पाया गया, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
नगर निगम के संयुक्त आयुक्त पुनीत कुमार ने बताया कि वेंडिंग जोन का उद्देश्य स्ट्रीट वेंडर्स को व्यवस्थित स्थान उपलब्ध कराना और यातायात और सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखना है।
लोगों को असुविधा न हो
उन्होंने कहा कि सभी वेंडर्स निर्धारित स्थानों पर ही अपना व्यवसाय करें, ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने यह भी कहा कि जो वेंडर्स अभी तक निर्धारित वेंडिंग जोन में शामिल नहीं हैं या अन्य स्थानों पर व्यापार कर रहे हैं, वे जल्द से जल्द नगर निगम कार्यालय, सेक्टर-8 में पहुंचकर अपना पंजीकरण कराएं।
पंजीकरण के बाद उन्हें नियमानुसार वेंडिंग जोन में स्थान उपलब्ध कराया जाएगा। निर्धारित वेंडिंग जोन से बाहर अतिक्रमण या अवैध व्यापार करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में गांव मानेसर के सामुदायिक भवन के पास 100 वेंडर्स, गांव नखड़ौला में माइक्रोटेक ग्रीन बर्ग सोसाइटी के पास 150 वेंडर्स, गांव भांगरौला में डायमंड हॉस्टिपल के पास 100 वेंडर्स, पटौदी रोड़ सेक्टर-89 में एनबीसीसी हाइट्स के पास 20 वेंडर्स, गांव हरसरू में एचवीपीएनएल पावर हाउस के पास 30 वेंडर्स, सेक्टर-83 स्थित मेप्सको पेराडाइज सोसाइटी के पास 30 वेंडर्स, गांव नौरंगपुर में 50 वेंडर्स, गांव नौरंगपुर में क्रिकेट स्टेडियम के पास 20 वेंडर्स और गांव कासन में महाराणा प्रताप की प्रतिमा के पास 40 वेंडर्स के लिए जगह निर्धारित की गई है।
खबरें और भी
इसके अलावा, टाउन वेंडिंग कमेटी ने एचएसआइआइडीसी क्षेत्र में सेक्टर-1 मार्केट के पास पार्किंग के पीछे 40 वेंडर्स, आइएमटी चौक पर श्मशान भूमि के पास 50 वेंडर्स, सेक्टर-2 नाहरपुर कासन में प्लाट नंबर-15, 16 और 28 के पास 300 वेंडर्स, गांव नाहरपुर कासन के प्रवेश मार्ग के पास 30 वेंडर्स, एयरटेल कंपनी के पीछे 20 वेंडर्स, आइएमटी सेक्टर-3 में पावर हाउस के पास 30 वेंडर्स, गांव बास कुशला में बस क्यू शेल्टर के पीछे 20 वेंडर्स, सेक्टर-7 में वाटर बाडी के पास प्लाट नंबर-272 के समीप 25 वेंडर्स है।
यह भी पढ़ें- गुरुग्राम के पॉश इलाकों में चलेगा बुलडोजर, टूटेंगे अवैध आशियाने; सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर 7 टीमें गठित
इनके अलावा सेक्टर-7 में बजट होटल के पास, सेक्टर-7 में प्लाट नंबर-13, 14, 94-100, 190, 206 के पास करीब 200 वेंडर्स, गांव बांस कुशला में प्लाट नंबर 405 के पीछे ग्रीन बेल्ट पर 100 वेंडर्स, गांव कासन में ईएसआइ हास्पिटल के पास 50, सेक्टर-3 में पेट्रोल पंप के पास 50, सेक्टर-3 में कार पार्किंग के पास 100, सेक्टर-4 में कमर्शियल साइट के पास 50, सेक्टर-6 में प्लाट नंबर 147 पार्किंग के पास 20, सेक्टर-7 में शंकर की ढाणी के पास 400 वेंडर्स, गांव अलियर चैक के पास 55, सेक्टर-8 में गांव ढाणा के प्रवेश मार्ग के पास 35 और सेक्टर-8 में खाली प्लाट में 15 वेंडर्स के लिए जगह सुनिश्चित की गई है।