विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम में सैनिकों के वेतन को आयकर मुक्त करने की मांग

Published: Sun, 25 Oct 2026 09:23 AM (IST)

राष्ट्रीय सैनिक संस्था ने गुरुग्राम में सैनिकों के वेतन को आयकर मुक्त करने की मांग उठाई है। संस्था का तर्क ...और पढ़ें

गुरुग्राम में सैनिकों के वेतन को आयकर मुक्त करने की मांग ( एआई जेनरेटेड इमेज )

गुरुग्राम में सैनिकों के वेतन को आयकर मुक्त करने की मांग ( एआई जेनरेटेड इमेज )

HighLights

  1. राष्ट्रीय सैनिक संस्था ने सैनिकों के वेतन को आयकर मुक्त करने की मांग की।

  2. देश की रक्षा करने वाले जवानों को आयकर से राहत मिलनी चाहिए।

  3. किसानों की तरह सैनिकों को भी आयकर से छूट देने की मांग।

आदित्य राज, गुरुग्राम। सैनिकों के वेतन को आयकर मुक्त किया जाना चाहिए। सरहद पर विषम परिस्थितियों में देश की रक्षा करने वाले जवानों को वेतन पर कर देने से राहत मिलनी चाहिए।

शनिवार को सेक्टर-37 स्थित विश्व शांति केंद्र में राष्ट्रीय सैनिक संस्था के शीर्ष पदाधिकारियों की बैठक में यह मांग उठाई गई।

जवान देश की जीवनरेखा हैं

संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वीर चक्र प्राप्त कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ने कहा कि सरहद पर तैनात अधिकतर जवान देश के आम परिवारों से आते हैं। उन्हें कठिन परिस्थितियों में ड्यूटी करने के साथ कम उम्र में सेवानिवृत्ति का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि जवानों के मन में यह सवाल भी उठता है कि देश के लिए जान जोखिम में डालने के बावजूद उन्हें अपने वेतन पर आयकर क्यों देना चाहिए। कर्नल कवर माकेन और लेफ्टिनेंट कर्नल संतपाल राघव ने कहा कि जवान और किसान देश की जीवनरेखा हैं।

जवानों का मनोबल बनाए रखना जरूरी

पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने भी जवान और किसान के योगदान को महत्व दिया था। किसान की कृषि आय आयकर मुक्त है, इसलिए सैनिकों के वेतन को भी कर से मुक्त करने पर विचार होना चाहिए।

कर्नल जय सिंह और कमांडर एनके सिंगला ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में सैनिकों का मनोबल बनाए रखना बेहद जरूरी है।

राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, गणेश दत्त, महिला विंग की सदस्य उर्वशी वालिया, मोनिका गोयल, स्वाति बंसल और दिल्ली के युवा अध्यक्ष सुनील बंसल ने भी सैनिकों के वेतन को आयकर मुक्त करने की मांग का समर्थन किया।

यह भी पढ़ें- दीवाली पर गाजियाबाद आरक्षण केंद्र की शाम की शिफ्ट बंद, यात्रियों को सुबह ही कराना होगा टिकट