विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फतेहाबाद में तालाब में डूबने से मजदूर की मौत, एसडीआरएफ ने निकाला शव

Published: Sat, 26 Sep 2026 02:31 AM (GMT+05:30)

फतेहाबाद के मोहम्मदपुर सोत्तर गांव में एक 38 वर्षीय मजदूर अमृतपाल की तालाब में डूबने से मौत हो गई। रातभर ...और पढ़ें

तालाब में डूबने से मजदूर की मौत। सांकेतिक फोटो

तालाब में डूबने से मजदूर की मौत। सांकेतिक फोटो

HighLights

  1. मोहम्मदपुर सोत्तर तालाब में 38 वर्षीय मजदूर अमृतपाल डूबा।

  2. रातभर तलाशी के बाद एसडीआरएफ ने शव बरामद किया।

  3. मृतक अपने पीछे पत्नी और 6 वर्षीय बेटी छोड़ गया।

संवाद सूत्र, भूना (फतेहाबाद)। गांव मोहम्मदपुर सोत्तर में स्थित तालाब में बीती देर रात डूबने से 38 वर्षीय दिगोह निवासी अमृतपाल की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने फोक्स लाइटों के बंदोबस्त के साथ रातभर तालाब में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन अमृतपाल नहीं मिला।

आखिरकार शुक्रवार सुबह मौके पर बुलाई गई एसडीआरएफ की टीम ने महज एक घंटे की मशक्कत के बाद शव को तालाब के किनारे से बरामद कर लिया। घटना की खबर मिलते ही मृतक के स्वजन में मातम छा गया। जानकारी के अनुसार, दिगोह निवासी अमृतपाल बीती रात्रि करीब 9 बजे रतिया से स्कूटी पर सवार होकर अपने गांव आ रहा था।

आशंका जताई जा रही है कि सड़क किनारे मोहम्मदपुर सोत्तर के पास स्थित तालाब पर वह लघुशंका के लिए रुका था। इसी दौरान अचानक उसका पांव फिसल गया और वह तालाब के गहरे पानी में जा गिरा। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए, लेकिन रात में उसका सुराग नहीं लग सका।

मृतक मजदूरी का काम करता था और अपने पीछे पत्नी तथा 6 वर्षीय मासूम बेटी को छोड़ गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा तैयार किया। थाना भूना प्रभारी सब इंस्पेक्टर कंवरपाल ने बताया कि पुलिस ने मृतक के पिता के बयान के आधार पर इत्तफाकिया कार्यवाही की है।