विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana Weather Today: मई महीने में सबसे अधिक चल सकती है लू, इस सप्ताह बढ़ेगा तापमान; जानें आज का मौसम

Updated: Mon, 22 Apr 2024 07:41 AM (IST)

प्रदेश (Haryana Weather News) में इस सप्ताह में सबसे अधिक तापमान बढ़ेगा। पिछले सप्ताह इस समय तापमान की बात करें तो 38 डिग्री पर पहुंच गया था। बीते की ...और पढ़ें

Haryana Weather Update: मौसम साफ होने के बाद किसान कंबाइन मशीन से गेहूं की कढ़ाई करवाते हुए। जागरण।
Haryana Weather Update: मौसम साफ होने के बाद किसान कंबाइन मशीन से गेहूं की कढ़ाई करवाते हुए। जागरण।

HighLights

  1. पिछले साल की अपेक्षा इस बार अप्रैल महीने के तीन सप्ताह रहे है ठंडे।
  2. अप्रैल महीने में चार पश्चिमी विक्षोभ आने के कारण मौसम रहा है ठंडा।
  3. इस सप्ताह 38 डिग्री तक जा सकता है तापमान, लोगों को होगी परेशानी।

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद। (Haryana Weather Hindi News) अप्रैल महीने का चौथा सप्ताह शुरू हो गया है। लेकिन अब भी दोपहर के समय लू चलनी शुरू नहीं हुई है। इसका मुख्य कारण इस बार मौसम ठंडा रहना है। अप्रैल महीने में अब तक चार पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो गए है। जिससे तापमान में कमी देखने को मिल रही है। रविवार को मौसम साफ ही रहा और दोपहर के समय कुछ समय के लिए लू भी चली।

रविवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शनिवार तड़के जिले में हल्की वर्षा होने के कारण तापमान में कमी देखने को मिली थी। लेकिन जैसे ही तेज धूप निकली वैसे ही मौसम साफ हो गया और फिर से गर्मी शुरू हो गई है।

मौसम विभाग के विशेषज्ञों की माने तो आने वाले दिनों में मौसम साफ ही रहने वाला है। जिससे किसानों को राहत मिली है। इस समय गेहूं कढ़ाई का कार्य चल रहा है। लेकिन बार-बार मौसम में बदलाव आने के कारण परेशानी आ रही थी। किसानों की माने अगले एक सप्ताह में गेहूं का कार्य पूरा हो जाएगा।

पिछले साल अब तक 38 डिग्री तक पहुंच गया था तापमान

पिछले साल अप्रैल महीने की बात करे तो दोपहर के समय लू चलनी शुरू हो गई थी। अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक पहुंच गया था। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा था। 21 अप्रैल तक पिछले साल 38.5 डिग्री तक अधिकतम तापमान पहुंच गया था।

यह भी पढ़ें: Haryana News: उठान के लिए आज मंडियां बंद, किसानों को ना हो नुकसान मुख्य सचिव ने दिए ये आदेश

लेकिन इस बार केवल 11 व 12 अप्रैल को अधिकतम तापमान 37 डिग्री पर गया था। लेकिन उसके बाद मौसम फिर से खराब हो गया और बूंदाबांदी हुई थी। माना जा रहा है कि इस बार मई महीने में सबसे अधिक लू का सामना करना पड़ेगा। जिससे नरमा बिजाई भी प्रभावित हो सकती है।

वर्ष 2023 में अप्रैल महीने में यह था तापमान

10 अप्रैल 35 22

11 अप्रैल 36 23

12 अप्रैल 36 23

13 अप्रैल 37 24

14 अप्रैल 38 24

15 अप्रैल 37 22

16 अप्रैल 35 22

17 अप्रैल 38.3 25

18 अप्रैल 38.4 25

19 अप्रैल 35 23

20 अप्रैल 35 22

21 अप्रैल 37 24

नोट-यह तापमान डिग्री सेल्सियस में है।

वर्ष 2024 में अप्रैल महीने का तापमान

तिथि अधिकतम न्यूनतम

10 अप्रैल 36.5 22

11 अप्रैल 37 22

12 अप्रैल 37 22

13 अप्रैल 32 22

14 अप्रैल 30 22

15 अप्रैल 32 22

16 अप्रैल 35 22

17 अप्रैल 34 22

18 अप्रैल 35 23

19 अप्रैल 35 23

20 अप्रैल 33 21

21 अप्रैल 35 22

नोट-यह तापमान डिग्री सेल्सियस में है।

इस बार अप्रैल महीना ठंडा रहा है। इसका मुख्य कारण बार-बार मौसम में बदलाव आना रहा है। अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ ही रहेगा। ऐसे में किसान जल्द से जल्द गेहूं की कढ़ाई का कार्य पूरा कर ले ताकि परेशानी न आए।

डा. भीम सिंह, एसडीओ कृषि विभाग फतेहाबाद।

यह भी पढ़ें: Haryana News: जजपा नेता दुष्यंत चौटाला को भाई दिग्विजय ने दिया झटका! कुरुक्षेत्र सीट से चुनाव लड़ने का किया इंकार