विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हरियाणा के फतेहाबाद में अनियंत्रित होकर पलटा यात्रियों से भरा ऑटो, छह मजदूर घायल

Updated: Tue, 16 Jul 2024 06:40 PM (IST)

हरियाणा के फतेहबाद के स्थानीय माजरा रोड पर एक हादसा हो गया। यहां पर एक ऑटो पलटने से 6 लोग घायल हो गए। ऑटो में 14 लोग भरे हुए थे। घायलों में कई बच्चे भ ...और पढ़ें

फतेहाबाद में अनियंत्रित होकर यात्रियों से भरा एक ऑटो पलट गया
फतेहाबाद में अनियंत्रित होकर यात्रियों से भरा एक ऑटो पलट गया

HighLights

  1. फतेहाबाद में माजरा रोड पर हुआ हादसा
  2. सड़क पर गड्डे के कारण चालक ने खोया नियंत्रण
  3. ऑटो में भरे हुए थे 14 लोग इनमें छह हुए घायल

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद। स्थानीय माजरा रोड पर सड़क पर अनियंत्रित होकर ऑटो पलटने से छह प्रवासी मजदूर घायल हो गए। घायलों में अधिकतर नाबालिग हैं और खेतों में काम करने के लिए जा रहे थे।

ऑटो पलटते ही उन्होंने शोर मचाया जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें ऑटो से निकालकर एंबुलेंस बुलाई। एंबुलेंस कर्मचारियों ने उन्हें फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। घायलों में कई बच्चे भी शामिल हैं।

माजरा रोड पर हुआ हादसा

ज्यादा जानकारी देते हुए रामजी ने बताया कि वो और उनका परिवार मजदूरी करते हैं। मंगलवार सुबह वो और उनके साथ के दो-तीन परिवार के सदस्य एक ऑटो में सवार होकर माजरा रोड से थोड़ा आगे मिट्टी भराई का काम करने के लिए जा रहे थे।

जैसे ही उनका ऑटो माजरा रोड से आगे निकला, सड़क पर एक गड्डे में ऑटो का टायर फंस गया और अचानक ऑटो अनियंत्रित होकर वहीं पलट गया।

हादसे में शामिल हैं ये लोग

इस हादसे में 15 वर्षीय मुकेश, 17 वर्षीय रामजी, उसका भाई निहाल, यूपी निवासी 10 वर्षीय अंकित, 22 वर्षीय सोना, मोहिनी, 12 वर्षीय अंकित को चोटें लगी। बताया गया है कि हादसे के समय ऑटो में कुल 14 लोग सवार थे, लेकिन गनीमत रही कि बाकी लोगों को किसी प्रकार की कोई चोट नहीं आई।

यह भी पढ़ें- Farmers Protest: 'जमीनी हकीकत जाने बिना कोर्ट ने दिए निर्देश', शंभू बॉर्डर खोलने के HC के आदेश पर हरियाणा सरकार ने उठाए सवाल