विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे विवाद: विधानसभा में उठा सोतई के किसानों का धरना, पुलिस बर्बरता का लगाया आरोप

Published: Tue, 01 Sep 2026 08:46 PM (IST)

पृथला के विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया ने सोतई गांव के किसानों की भूमि मुआवजे का मुद्दा विधानसभा में उठाया। उन्होंने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. विधायक तेवतिया ने सोतई किसानों का मुद्दा विधानसभा में उठाया।

  2. नोएडा एयरपोर्ट एक्सप्रेसवे के लिए भूमि का मुआवजा नहीं मिला।

  3. कमीशन विवाद के कारण मुआवजा कोर्ट में जमा, जांच की मांग।

जागरण संवाददाता, बल्लभगढ़। पृथला के विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया ने सोतई गांव के किसानों के धरने का मुद्दा विधानसभा के वर्षा कालीन सत्र में उठाया। उन्होंने कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण एनएचएआई कर रहा है। यहां पर सरकार ने किसानों की जाट पट्टी शामलात भूमि का अभी तक मुआवजा नहीं दिया है।

सरकार किसानों की भूमि को बिना मुआवजा दिए जबरन कब्जा लेना चाहती है। प्रशासन ने पुलिस बल की मदद से कब्जा लेने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस ने महिलाओं के साथ अभद्रता की। महिलाओं को डंडे मारे और बाल खींचे। उन्होंने कहा कि सोतई गांव को नगर निगम में शामिल किया गया है।

मुआवजा देने के दौरान कमीशन की सौदेबाजी तय नहीं हो पाई

विधायक तेवतिया ने आरोप लगाया कि जिला भूमि अर्जन अधिकारी की किसानों से मुआवजा देने के दौरान कमीशन की सौदेबाजी तय नहीं हो पाई। इसलिए उसने मुआवजे को कोर्ट में जमा करा दिया और निगम को इस मामले में शामिल करा दिया। अब नगर निगम और किसानों के बीच कोर्ट में मामला विचाराधीन है।

विधायक ने सरकार से कहा कि चंडीगढ़ से किसी उच्च अधिकारी को मौके पर भेज कर इसकी जांच कराई जाए और किसानों को उनका मुआवजा कोर्ट से जल्द से जल्द दिलवाया जाए। ताकि यह परियोजना भी समय पर पूरी हो जाए और ग्रामीणों का धरना समाप्त किया जा सके।

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में महिला ने दो बच्चों के साथ गुरुग्राम नहर में लगाई छलांग, तीनों की तलाश कर रहे पुलिस और गोताखोर