फरीदाबाद: पार्किंग विवाद में परमजीत धनखड़ की हत्या, सीने पर लगीं 8 गोलियां; 16 राउंड फायरिंग से हड़कंप
फरीदाबाद के सेक्टर-21सी में शुक्रवार रात करीब 8 बजे परमजीत जिम से घर लौटे थे। इसी दौरान पार्किंग में गाड़ी ...और पढ़ें

दो पड़ोसियों के बीच पालतू कुत्ते को घर के सामने शौच कराने को लेकर चल रहे पुराने विवाद में ली गोली। प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
फरीदाबाद में कुत्ते को शौच कराने पर पड़ोसी की हत्या।
सेक्टर-21सी में परम सिंह धनखड़ को पांच गोलियां मारीं।
पुराने विवाद के चलते आरोपी पड़ोसी फरार हुआ।
हरेंद्र नागर, फरीदाबाद। सेक्टर-21C में धनतेरस की रात पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले मोहन उर्फ मोनू शर्मा ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
आरोपी ने करीब 15 से 16 राउंड गोलियां चलाईं, जिनमें से 8 से 9 गोलियां परमजीत को लगीं। गंभीर रूप से घायल परमजीत की मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी अपने परिवार सहित फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
दो दिन पहले ही सिंगापुर से लौटे थे
परमजीत धनखड़ मूल रूप से हिसार के रहने वाले थे और सेक्टर-21C के मकान नंबर 641 की पहली मंजिल पर पत्नी, बेटे और बेटी के साथ रहते थे। वह एक बड़ी नेशनल कंपनी में नौकरी करते थे और काम के सिलसिले में सिंगापुर में रह रहे थे। दो दिन पहले ही वह अपने परिवार के पास लौटे थे। 24 नवंबर को उनके भांजे की शादी थी। परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन इससे पहले ही घर में मातम छा गया।
जिम से लौटने के बाद हुआ विवाद
जानकारी के मुताबिक, रात करीब 8 बजे परमजीत जिम से घर लौटे थे। इसी दौरान पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने को लेकर तीसरी मंजिल पर रहने वाले मोहन उर्फ मोनू शर्मा से उनकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर मोनू ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाली और परमजीत पर एक के बाद एक गोलियां चला दीं। अचानक हुई फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। परमजीत को संभलने तक का मौका नहीं मिला।

पहले भी हो चुका था दोनों परिवारों में पुराना है झगड़ा
स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोनों परिवारों के बीच पहले भी कई बार कहासुनी हो चुकी थी। करीब पांच दिन पहले भी आरोपी ने परमजीत के बेटे सूर्य के साथ गाली-गलौज की थी। इस दौरान गेट तोड़ने का आरोप भी सामने आया था। बताया जा रहा है कि आरोपी फाइनेंस का काम करता है।
पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें जांच में जुटीं
वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस, क्राइम ब्रांच और एफएसएल की टीमें मौके पर पहुंचीं। घटनास्थल से खाली कारतूसों के खोल बरामद कर जांच के लिए कब्जे में लिए गए हैं। शुरुआती जानकारी में 15 से 16 राउंड फायरिंग की बात सामने आई है। वारदात के बाद आरोपी मोहन उर्फ मोनू शर्मा अपने परिवार सहित फरार हो गया। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
शादी की खुशियों से पहले घर में पसरा मातम
परमजीत के शव का ईएसआई मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम कराया जाना है। जिस परिवार में कुछ दिन बाद भांजे की शादी की खुशियां मनाई जानी थीं, वहां अब अंतिम संस्कार की तैयारी है। महज पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने को लेकर शुरू हुए विवाद में एक व्यक्ति की जान चली गई और पूरा परिवार सदमे में है।
पुलिस कर रही आरोपी की तलाश
थाना सूरजकुंड प्रभारी प्रहलाद कुमार ने बताया कि पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। आरोपी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। शव का आज पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
यह भी पढ़ें- फरीदाबाद वाले ध्यान दें! पटाखों के लिए तैनात हुए ड्यूटी मजिस्ट्रेट, नियम तोड़ा तो रद होगा लाइसेंस और FIR
यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में बैठकें होती रहीं, फाइलें बनती गईं लेकिन नहीं थमे हादसे; बीते 9 माह में 557 रोड एक्सीडेंट्स
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।