Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वोटर लिस्ट में नाम को लेकर है कोई आपत्ति या गलती? फरीदाबाद में इन केंद्रों पर होगी दावे-आपत्तियों की सुनवाई

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 04:23 AM (IST)

    पृथला विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत 21 सहायक निर्वाचन अधिकारी दावे-आपत्तियों की सुनवाई करेंगे। इसके लिए उनके ब ...और पढ़ें

    मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत कार्रवाई।

    मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत कार्रवाई।

    HighLights

    1. 21 सहायक निर्वाचन अधिकारी पृथला में दावे-आपत्तियां सुनेंगे।

    2. मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत कार्रवाई।

    3. एईआरओ के लिए बैठने के केंद्र और मतदान बूथ निर्धारित।

    जागरण संवाददाता, बल्लभगढ़। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआइआर) के तहत पृथला विधानसभा क्षेत्र में दावे-आपत्तियों की सुनवाई करने के लिए 21 सहायक निर्वाचन अधिकारी (एईआरओ) की ड्यूटी लगाई गई है।

    यह ज्यादातर प्राध्यापक, नायब तहसीलदार, बीडीपीओ स्तर के अधिकारी लगाए गए हैं। मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन के बाद यह दूसरा रविवार है। ज्यादातर एईआरओ के बैठने के लिए केंद्र और उनके दावे-आपत्ति सुनने के बारे में मतदान केंद्र तय कर दिए हैं।

    क्रम: एईआरओ के बैठने का केंद्र का नाम, दावे-आपत्ति सुनने वाले मतदान केंद्रों की संख्या

    1. राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीकरी, 15 से 18, 75 से 91
    2. राजकीय माध्यमिक विद्यालय जाजरू, 67 से 74, 92 से 95
    3. बीडीपीओ कार्यालय पृथला, 161 से 169 तथा 177 से 178
    4. राजकीय उच्च विद्यालय खंदावली, एक से 15, 85 से 86
    5.राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंदावली, 21 से 31
    5. राजकीय उच्च विद्यालय अटाली 34 से 43
    7.राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय फतेहपुर बिल्लौच, 142 से 155
    8. राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छांयसा, 44 से 45 तथा 123 से 132
    8. राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलावलपुर, 219 से 227
    9. राजकीय उच्च विद्यालय मांदकौल, 188 से 198 और 217 से 218
    10. राजकीय उच्च विद्यालय असावटी, 96 से 105
    11. राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भनकपुर, तीन से 14 व 81 से 84
    12. राजकीय उच्च विद्यालय बहबलपुर, 32 से 33, 46 से 47, 110 से 113
    13. राजकीय उच्च विद्यालय जनौली, 200 से 209
    14. राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दयालपुर, 53 से 63
    15. राजकीय उच्च विद्यालय सोतई, 19 से 20, 64 से 66, 106 से 109
    16. राजकीय कन्या उच्च विद्यालय मोहना, 120 से 140
    17. राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पन्हैड़ा खुर्द, 48 से 52 एवं 114 से 119
    18. राजकीय माध्यमिक विद्यालय घाघौट, 191 से 193, 219 ये 220, 288 से 299
    19. राजकीय उच्च विद्यालय फिरोजपुर, 210 से 216
    20. राजकीय प्राथिमक विद्यालय दूधौला 170 से 182
    21. राजकीय उच्च विद्यालय बघौला, 183 से 187 तक एईआरओ दावे-आपत्तियों की शिकायत सुनवाई करेंगे।