Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    फरीदाबाद में नगर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों की दो दिन की छुट्टियां रद्द, जानिए क्या है कारण

    By Anil BetabEdited By: Shyamji Tiwari
    Updated: Fri, 29 Sep 2023 06:32 PM (IST)

    फरीदाबाद में एक अक्टूबर को होने वाले स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के चलते शनिवार और रविवार को नगर निगम के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद ...और पढ़ें

    फरीदाबाद में नगर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों की दो दिन की छुट्टियां रद्द
    फरीदाबाद में नगर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों की दो दिन की छुट्टियां रद्द

    जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। शहर में एक अक्टूबर को होने वाले स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के चलते शनिवार और रविवार को नगर निगम के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद कर दी गई हैं। निगमायुक्त ए मोना श्रीनिवानस के आदेश पर इंजीनियरिंग, स्वास्थ्य, प्लानिंग, संपत्ति कर विभाग तथा नगर परियोजना कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी विभिन्न क्षेत्रों में इन दोनों में कार्य करेंगे।

    पूरे शहर में चलेगा स्वच्छता अभियान

    नगर निगम की ओर से पूरे शहर में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। नगर निगम की स्वास्थ्य अधिकारी डा. प्रभजोत कौर ने बताया कि इस स्वच्छता अभियान में हर नागरिक को श्रमदान देकर देशहित में आगे आना चाहिए।

    श्रमदान को आगे आया जज्बा फाउंडेशन

    सामाजिक संस्था जज्बा फाउंडेशन की ओर से स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत रविवार को हार्डवेयर चौक से प्याली चौक तक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। फाउंडेशन के अध्यक्ष हिंमांशु भट्ट तथा सह संयोजक विनोद बिष्ट ने बताया कि स्वचदता अभियान आगे भी समय-समय पर किया जापएगा। हर नगारिक को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए।