Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    SurajKund Mela 2024: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सूरजकुंड मेले का उद्घाटन, 18 फरवरी तक शिल्प कलाओं का उठा सकेंगे लुत्फ

    By Jagran News Edited By: Sonu Suman
    Updated: Fri, 02 Feb 2024 03:57 PM (IST)

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फरीदाबाद में विश्वप्रसिद्ध सूरजकुंड हस्तशिल्प मेला का शुक्रवार को उद्घाटन किया। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर इस मेले का शुभा ...और पढ़ें

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सूरजकुंड मेले का उद्घाटन।
    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सूरजकुंड मेले का उद्घाटन।

    जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सूरजकुंड हस्तशिल्प मेला का शुक्रवार को उद्घाटन किया। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर इस मेले का शुभारंभ किया। उनके साथ में मुख्यमंत्री मनोहर लाल और हरियाणा के राज्यपाल बंगारू दत्तात्रेय भी मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने समारोह को संबोधित किया।

    मुख्यमंत्री खट्टर ने कहा, 'राष्ट्रपति द्वारा मेले का शुभारंभ करने से इसका महत्व बढ़ा है।' मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का किया स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने पार्टनर कंट्री तंजानिया का भी स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा, 'कलाकारों और हस्तशिल्पियों को अपना हुनर दिखाने का उचित मंच प्रदान करता है। वहीं राज्यपाल बंगारू दत्तात्रेय ने कहा कि राष्ट्रपति के आने से मेले की गरिमा और बढ़ी है और मेले में चार चांद लगा है।

    मेले में 550 कैमरों से होगी सुरक्षा

    सूरजकुंड मेले में दो हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। 550 सीसीटीवी कैमरों से मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जाएगी। साथ ही पांच ड्रोन कैमरों के माध्यम से मेला स्थल की ड्रोन मैपिंग की जाएगी। यह मेला 18 फरवरी तक चलेगा और इसमें 20 से अधिक देश भाग ले रहे हैं।

    15-20 लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद

    अरावली की श्रृंखला के बीच तोमर वंश के राजा सूरजपाल द्वारा ये सूरजकुण्ड शहर बसाया गया था। रोमन शैली में बना ये सूरजकुण्ड उगते सूरज की थीम पर बना है। पिछले 36 साल से ये सूरजकुण्ड मेला आयोजित किया जाता रहा है। कलाकारों को यहां ना केवल अपनी कला दिखाने का बल्कि रोजगार के अवसर प्रदान करने का सशक्त मंच मिलता है। 16 दिन तक चलने वाले इस मेले में 15-20 लाख लोगों के भाग लेने का उम्मीद है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- घरवाले युवती के अंतिम संस्कार की कर रहे थे तैयारी, तभी पुलिस आई और उठा ले गई शव