लिव इन में रहने वाली महिला के बेटे की हत्या करने वाला गिरफ्तार, झगड़े के बाद गुस्से में आकर ले ली थी जान
फरीदाबाद के सारन थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी से झगड़े के बाद गुस्से में आकर अपने चार साल के बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। महिला एक साल ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। सारन थाना क्षेत्र के संजय एन्क्लेव में लिव इन में रहने वाली महिला के चार साल के बेटे की हत्या करने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित ने महिला के साथ हुए झगड़े का गुस्सा उसके बेटे पर उतारा था। इस वजह से उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी। घटना से कुछ समय पहले भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इस वजह से महिला घर से चली गई थी। पीछे से घटना को अंजाम दे दिया। सारन थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
ऐसे हुई थी घटना
संजय एन्क्लेव की गली नंबर 2 में रहने वाली निशा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश इटावा स्थित जसवंत नगर की रहने वाली है। उसका विवाह रिंकू नामक व्यक्ति से हुआ था। इस दौरान उसने एक बेटे को जन्म दिया। आरोप है कि उसका पति रिंकू शराब पीकर उसे मारता पीटता था। इस पर महिला ने पति रिंकू से दुखी होकर उसका छोड़ दिया और एक साल पहले फरीदाबाद आ गई। यहां पर उसकी मुलाकात नीरज नाम के व्यक्ति से हुई। वह
रिमांड पर लिया जाएगा
नीरज के साथ संजय एन्क्लेव में रहने लगी। महिला का चार साल का बेटा विशाल भी उनके साथ रहता था। नीरज उसके साथ अक्सर झगड़ा व मारपीट करता था। तीन दिन पहले भी झगड़ा हुआ तो महिला बेटे को लेकर कहीं चली गई। बुधवार रात को वह वापस आई। इसी बात को लेकर फिर से दोनों के बीच झगड़ा हुआ।
नीरज ने निशा के साथ मारपीट तो वह घर से बाहर चली गई। घर में उसका चार साल का बेटा सो रहा था। नीरज गुस्से में था, इसलिए उसने उसके बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी और भाग गया।
खबरें और भी
कुछ देर बाद जब महिला वापस लौट कर आई तो उसका बेटा विशाल बेहोश पड़ा मिला। जिस पर वह बेटे को लेकर अस्पताल पहुंची, तो डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार आरोपित नीरज को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।