विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरीदाबाद में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, शव को खेत में दफनाया; दोनों गिरफ्तार

Published: Tue, 25 Aug 2026 07:46 PM (IST)

फरीदाबाद के मौजाबाद गांव में पत्नी केशव ने अपने प्रेमी कामत के साथ मिलकर पति श्यामवीर की हत्या कर दी ...और पढ़ें

फरीदाबाद में पत्नी ने प्रमी संग मिलकर की पति की हत्या।

फरीदाबाद में पत्नी ने प्रमी संग मिलकर की पति की हत्या।

HighLights

  1. पत्नी केशव ने प्रेमी कामत संग पति श्यामवीर की हत्या की।

  2. 16 अगस्त को हत्या कर शव खेत में दफनाया गया था।

  3. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर शव बरामद किया।

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। गांव मौजाबाद में माली श्यामवीर की हत्या उसकी पत्नी केशव ने 16 अगस्त को अपने प्रेमी कामत के साथ मिलकर की थी। इसके बाद खेत में गड्ढा खोदकर शव दफना दिया था। सोमवार को पुलिस ने गड्ढा खोदकर शव बरामद किया था। आरोपित पत्नी व उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर मंगलवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

श्यामवीर मूलरूप से गांव धाधऊ हाथरस के रहने वाले थे। आठ साल से यहां गांव मौजाबाद में पत्नी केशव के साथ रहते थे और खेत किराये पर लेकर माली का काम करते थे। उनके तीन बच्चे हैं, बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। दो बच्चे बेटा-बेटी उनके साथ रहते हैं। महोबा उत्तर प्रदेश के रहने वाले कामत के साथ श्यामवीर की दोस्ती थी।

कामत के श्यामवीर की पत्नी केशव के साथ थे प्रेम संंबंध

पिछले करीब चार महीने से कामत श्यामवीर के घर पर ही रहता था। कामत के श्यामवीर की पत्नी केशव के साथ प्रेम संंबंध बन गए। इस बारे में श्यामवीर को पता चल गया। इस बात को लेकर वह पत्नी के साथ झगड़ा करता था। उसकी पत्नी ने कामत के साथ मिलकर श्यामवीर को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

16 अगस्त को रात जब बच्चे सो गए दोनों ने मिलकर श्यामवीर को शराब पिलाई और जब उसे नशा हो गया तो कामत ने इंटरलाकिंग टाइल से सिर में चोट मार कर उसकी हत्या कर दी। पत्नी केशव ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया था ताकि आवाज बाहर न जा सके।

घर के पास ही गड्ढा खोदकर श्यामवीर का शव दबा दिया

इसके बाद दोनों ने मिलकर घर के पास ही गड्ढा खोदकर श्यामवीर का शव दबा दिया और ऊपर से मिट्टी डाल दी। पति के गुम होने का नाटक करने के लिए केशव ने दामाद आकाश को उसके गुम होने की सूचना दी। आकाश ने मौजाबाद आकर अपने स्तर पर श्यामवीर की तलाश शुरू की।

घर के पास खेत में ही उसे गड्ढे में श्यामवीर का हाथ दिख गया। इसके बाद उसने पुलिस का सूचना दी। तिगांव थाना पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में गड्ढा खोदकर शव बाहर निकाला था। श्यामवीर के भाई रामबीर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज हुआ था।

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद के सरकारी गोदाम में गंदगी देख भड़के मंत्री, अधिकारियों को लगाई फटकार; दी सख्त चेतावनी