Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फरीदाबाद में पत्नी की हत्या में पति को उम्रकैद, आत्महत्या साबित करने की रची थी साजिश

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 09:11 PM (IST)

    फरीदाबाद कोर्ट ने पत्नी मीना की हत्या के आरोप में पति प्रमोद को उम्रकैद की सजा सुनाई है। प्रमोद ने फोन पर बातचीत से नाराज होकर पत्नी का गला घोंट दिया ...और पढ़ें

    फरीदाबाद कोर्ट ने पत्नी मीना की हत्या के आरोप में पति प्रमोद को उम्रकैद की सजा सुनाई है।

    फरीदाबाद कोर्ट ने पत्नी मीना की हत्या के आरोप में पति प्रमोद को उम्रकैद की सजा सुनाई है।

    HighLights

    1. पति प्रमोद को पत्नी मीना की हत्या में उम्रकैद की सजा।

    2. फोन पर बातचीत से नाराज होकर गला घोंटा, शव लटकाया।

    3. फरीदाबाद कोर्ट ने 15 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।

    जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। किसी अन्य व्यक्ति से फोन पर बातचीत करने से नाराज पति द्वारा पत्नी की रस्सी से गला घाेंटकर हत्या करने वाले पति को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अजय शर्मा की कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने उस पर 15 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। पति ने घटना को अंजाम देने के बाद शव को पंखे से लटकाकर आत्महत्या साबित करने की साजिश की था लेकिन वह सफल नहीं हो सका। घटना सात फरवरी 2024 को हुई थी।

    लीगल एड के चीफ डिफेंस काउंसिल एडवोकेट रविंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि संभल के गांव डुक्टी निवासी प्रमोद की शादी साल 2021 में गुन्नौर संभल की रहने वाले विकास की बहन मीना से हुई थी। पति प्रमोद यहां फास्ट फूड की रेहड़ी लगाता था। दोनों का डेढ़ साल का बेटा भी है। पत्नी मीना मायके में ही रहती थी। पति प्रमोद कभी कभार वहां मिलने जाता था।

    आस-पड़ोस के लोग बीच बचाव करके शांत कराया

    जनवरी 2024 में प्रमोद त्रिखा कॉलोनी बल्लभगढ़ में किराए का कमरा लेकर पत्नी मीना के साथ रहने लगा। सात फरवरी की रात वह रेहड़ी बंद करके कमरे पर आ गया। उस समय पत्नी किसी दूसरे से फोन पर बात कर रही थी। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। गुस्से में पति प्रमोद ने सब्जी बनाने वाले चमचे से सिर पर कार घायल कर दिया। आस-पड़ोस के लोग बीच बचाव करके शांत कराया।

    केस में पैरवी कर रहे सरकारी वकील अभिनव शर्मा ने बताया कि रात में जब पत्नी मीना सो रही थी। तभी पति प्रमोद ने कमरे में रखी रस्सी से पत्नी का गला घोंट दिया जिससे उसकी मौत हो गई। बाद में उसे पंखे से लटका दिया ताकि ये साबित हो जाए कि पत्नी ने आत्महत्या कर ली।

    खबरें और भी

    पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव पति को सौंप दिया

    पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा शव पति को सौंप दिया। पति शव को लेकर गांव रवाना हो गया। रास्ते में पति के भाई ने मृतका के भाई को फोन करके आत्महत्या करने की बात बताई। जांच के दौरान पता चला कि दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा था। पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या करने की बात कबूल कर ली। कोर्ट ने साक्ष्यों के आधार पर पति प्रमोद को उम्रकैद की सजा सुनाई है।

    यह भी पढ़ें- अब फरीदाबाद नगर निगम वसूलेगा डबल प्रॉपर्टी टैक्स, घर में दुकान चलाने वालों को तगड़ा झटका