दिल्ली के बाद अब फरीदाबाद में प्रदूषण के खिलाफ एक्शन, लागू ग्रेप-1, जानें किस-किस पर लगा प्रतिबंध
केंद्र सरकार के निर्देश पर फरीदाबाद में ग्रेप-1 शेड्यूल लागू कर दिया गया है, जिसके तहत हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ...और पढ़ें

फरीदाबाद में ग्रेप-1 लागू ( एआई जेनरेटेड इमेज )
HighLights
फरीदाबाद में केंद्र के निर्देश पर ग्रेप-1 शेड्यूल लागू।
निर्माण स्थलों को धूल नियंत्रण, पानी छिड़काव के निर्देश।
नगर निगम एंटी-स्माग गन से कर रहा पानी का छिड़काव।
सुधीर बैसला, फरीदाबाद। केंद्र सरकार के निर्देश पर दिल्ली एवं एनसीआर में लागू ग्रेप-1 शेड्यूल फरीदाबाद में भी लागू है।
हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ग्रेप-1 के तहत जारी दिशानिर्देश एवं पाबंदियों की पालना के लिए पूरी तरह कमर कसे हुए हैं।
सभी निर्माण गतिविधियों का किया जा रहा निरीक्षण
जिला प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी शहर में सभी निर्माण स्थलों का निरीक्षण कर रहे हैं। जिला प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) के क्षेत्रीय प्रबंधक हरीश कुमार ने बताया कि सूचीबद्ध किए गए सभी निर्माण इकाइयों को नोटिस जारी करके ग्रेप-1 के तहत निर्देशित प्रबंधों की पालना करने को कहा गया है, ताकि उनके किसी भी तरह के उल्लंघन से प्रदूषण न बढ़े।
पीसीबी अधिकारियों ने निर्माण स्थल के ठेकेदार, निर्माण कंपनियों को निर्देश दिए हैं कि वे निर्माण सामग्री खुले में रखें। उस पर पानी का छिड़काव करते रहे। बुधवार को पीएम-10 का स्तर 157 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया।
प्रदूषण रोकने के लिए पानी का छिड़काव शुरू
ऐसे में निर्माण स्थलों से उड़ने वाली धूल हवा की गुणवत्ता को और खराब कर सकती है। ग्रेप के तहत निर्माण गतिविधियों के दौरान धूल नियंत्रण के उपाय करना जरूरी है।
उधर, प्रशासनिक स्तर पर ग्रेप लागू होने के बाद नगर निगम ने चार एंटी स्माग गन की मदद से पानी का छिड़काव शुरू किया है।
आमतौर पर अक्टूबर के अंतिम दिनों में प्रदूषण बढ़ने और ठंड शुरू होने के कारण निर्माण गतिविधियों पर रोक लगाने की प्रक्रिया तेज हो जाती है। इस बार यह कार्रवाई अक्टूबर महीने के आखिरी में शुरू की गई है।
यह भी पढ़ें- पराली 4% घटी, AQI 15% सुधरा; फिर भी सामान्य दिनों में ज्यादा प्रदूषित रही दिल्ली की हवा
