Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    तंग गलियों में भी अब पहुंच सकेंगे दमकल कर्मी, फरीदाबाद को मिलेंगे हाइटेक विदेशी होज पाइप और हाइड्रोलिक वाहन

    Updated: Mon, 13 Jul 2026 12:32 PM (GMT+05:30)

    फरीदाबाद दमकल विभाग अब तंग गलियों और ऊंची इमारतों में आग बुझाने के लिए एक हजार मीटर लंबे होज पाइप और हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म वाहन खरीदेगा। ...और पढ़ें

    तंग गलियाें में आग बुझाने में नहीं आएगी दिक्कत। फोटो: आर्काइव

    तंग गलियाें में आग बुझाने में नहीं आएगी दिक्कत। फोटो: आर्काइव

    HighLights

    1. दमकल विभाग खरीद रहा एक हजार मीटर लंबा होज पाइप

    2. तंग गलियों और ऊंची इमारतों में आग बुझाने में सहायक

    3. फरीदाबाद को मिलेगा हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म युक्त अग्निशमन वाहन

    जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। तंग गलियों में आग लगने पर जहां दमकल गाड़ियां नहीं पहुंच पाती, वहां कर्मचारी बेबस अब नजर नहीं आएंगे। सभी जिलों में प्रत्येक चार अग्निशमन वाहनों पर एक हजार मीटर लंबा होज पाइप फीट किया जाएगा।

    विदेशी तकनीक पर आधारित पाइप वजन में हलका और लचीला होगा। बीते सप्ताह चंडीगढ़ में राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं स्थानीय शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल की अध्यक्षता में हुई बैठक में हाइ पावर परचेज कमेटी ने इसकी खरीद को मंजूरी दी है।

    इस होज पाइप के सहारे दमकल कर्मी शहर की उन तंग गलियों में अंतिम छाेर तक और किसी भी मंजिल पर पहुंचकर आग बुझा पाएंगे। इसी बैठक में जिला फरीदाबाद के लिए एक हाइड्रोलिक प्लेटफार्म युक्त अग्निशन वाहन भी खरीदा जाएगा, यह दोनों सुविधाएं दो महीने बाद फरीदाबाद जिले को मिलने की उम्मीद है।

    70 से ज्यादा काॅलोनियाें में नहीं पहुंचती दमकल

    दमकल विभाग ने वर्ष 2015 में मैप और एक सर्वे रिपोर्ट तैयार किया था। इसका मकसद यह पता लगाना था कि कौन से इलाके में कितनी तंग गलियों वाली काॅलोनियां, रिहायशी बस्तियां, बाजार हैं।

    इस मैपिंग के दौरान 70 से ज्यादा कालोनियां ऐसी मिली थी, जो दमकल वाहनों के पहुंचने के लिए माकूल ही नहीं थी। 2015 के बाद फरीदाबाद में तेजी से अवैध काॅलोनियां का जाल बिछा है, तो अंदाजा लगाया जा रहा है कि तंग गलियों वाले रिहायशी इलाके की संख्या अब 100 को पार कर गई होगी।

    खबरें और भी

    प्रशासनिक स्तर पर फरीदाबाद ही नहीं पूरे प्रदेश के अग्निशमन विभाग को नवीनतम तकनीक आधारित किया जा रहा है। वाहनों की कमी के अलावा, जो उपकरण हाइराइज सोसायटी, तंग गलियों में काम आते हैं, उन्हें अब विभाग में शामिल किया जा रहा है। हमारा मकसद है कि आग लगने पर फौरी तौर पर उसे बुझाया जा सके, ताकि किसी भी तरह की जान-माल की हानि न हो।

    - विपुल गोयल, राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं स्थानीय शहरी निकाय मंत्री।

    यह भी पढ़ें- महिला पर हथौड़े से हमला, हाथ बांधकर आगरा नहर में कूदा युवक; फरीदाबाद में दोनों के शव बरामद