विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कांग्रेस के प्रदर्शन में चले तमाचे, फरीदाबाद में 2 महिला नेताओं की भिड़ंत का VIDEO हो गया वायरल

Published: Thu, 08 Oct 2026 03:23 PM (IST)Updated: Thu, 08 Oct 2026 03:39 PM (IST)

फरीदाबाद में आईएनडीआई के प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस की दो महिला नेताओं, पराग शर्मा और गजना लांबा, के बीच जमकर मारपीट हुई।

HighLights

  1. कांग्रेस के प्रदर्शन में दो महिला नेताओं के बीच मारपीट।

  2. पराग शर्मा और गजना लांबा में हुई जमकर हाथापाई।

  3. जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक ने बीच-बचाव कर मामला शांत किया।

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर आईएनडीआई के प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के दो महिला नेताओं में जमकर मारपीट हुई। मार्च प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पर्ल चौधरी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक के नेतृत्व में ओल्ड फरीदाबाद में चांदी वाली धर्मशाला से लेकर पथवारी मंदिर तक पैदल मार्च निकाल रहे थे।

कांग्रेस के बैनर को पकड़ कर बल्लभगढ़ से विधानसभा चुनाव में रही प्रत्याशी पराग शर्मा चल रही थी। उसके साथ गजना लांबा भी चल रही थी। गजना लांबा उससे आगे निकलना चाह रही थी। तभी पराग शर्मा ने गजना लांबा को एक तमाचा जड़ दिया।

जिलाध्यक्ष ने किया बीच-बचाव

उसने भी पराग को तमाचा मार दिया। तभी दोनों भिड़ गई। दोनों के झगड़ा होता हुआ देख कर साथ चल रहे जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक व अन्य उनका बीच-बचाव करने की कोशिश करने लगे।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक का कहना है कि साथ चलने में भीड़ दौरान किसी का हाथ लग ही जाता है। इस दौरान जो दोनों नेताओं में हाथापाई हुई है, उसक जल्दी ही समझौता करा दिया जाएगा।