फरीदाबाद कॉलेजों में दाखिले का आज से आखिरी मौका, 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ ओपन काउंसलिंग शुरू
फरीदाबाद के राजकीय और निजी कॉलेजों में आज से छात्रों को 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ ओपन काउंसलिंग के तहत दाखिला मिलेगा। स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए ...और पढ़ें

आज से 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ ओपन काउंसलिंग शुरू।
HighLights
आज से 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ ओपन काउंसलिंग शुरू।
स्नातकोत्तर दाखिले के लिए पहली प्रोविजनल मेरिट लिस्ट आज जारी।
नए आवेदन और संशोधन के लिए ऑनलाइन पोर्टल फिर से खुला।
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। जिले के राजकीय और निजी कालेजों में आज से छात्रों को ओपन काउंसलिंग के तहत दाखिला के लिए सौ रुपये विलंब शुल्क देना होगा। इससे पहले शनिवार और रविवार को फिजिकल काउंसलिंग के तहत दाखिला लेने वाले छात्रों को किसी भी प्रकार का विलंब शुल्क नहीं देना था।
फिजिकल काउंसलिंग के तहत नए आवेदन और फार्म में संशोधन के लिए आनलाइन पोर्टल भी खोल दिया गया है। इसके अतिरिक्त स्नातकोत्तर में दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए आज पहली प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
स्नातक प्रथम वर्ष में मेरिट लिस्ट के आधार पर दाखिले की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। शनिवार से फिजिकल काउंसलिंग के तहत दाखिले हो रहे हैं। दो दिनों तक पहले उन छात्रों को दाखिले दिए गए जो मेरिट सूची में शामिल थे, इसके बाद फीस जमा नहीं कर पाए थे।
अभी तक सात सौ से अधिक छात्रों ने दाखिला ले लिया है। रविवार को दाखिला प्रक्रिया के चलते कालेजों में प्राध्यापकों की ड्यूटी लगाई गई थी। निजी और राजकीय कालेज खुले थे। दाखिला लेने और आवेदन करने वाले छात्रों की संख्या अधिक दिखाई दी।
कॉलेज प्रबंधन अपने स्तर पर जारी करेगा मेरिट लिस्ट
जारी शेड्यूल के मुताबिक दस से 16 अगस्त तक कालेजों में 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ छात्रों को ओपन काउंसलिंग के तहत दाखिला दिया जाएगा। सौ रुपये विलंब शुल्क और सौ रुपये प्रति दिन के अनुसार विलंब शुल्क के साथ 17 से 23 अगस्त तक दाखिला होंगे।
खबरें और भी
इस प्रक्रिया के दौरान पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर दाखिले होंगे। आवेदन करने के बाद छात्रों को कालेज में उपस्थित होना होगा। उपस्थित छात्रों के कालेज प्रबंधन रोजाना मेरिट लिस्ट जारी करेगा और मेरिट लिस्ट में शामिल छात्रों को उसी दिन फीस जमा करनी होगी। फीस जमा करने पर ही दाखिला प्रक्रिया पूरी मानी जाएगी।
स्नातकोत्तर में दाखिला के लिए कल जारी होगी पहली मेरिट लिस्ट
स्नातकोत्तर के विभिन्न कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया सात अगस्त को समाप्त हो चुकी है। आज प्रोविजनल और कल पहली मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। चयनित छात्रों के पास 12 से 14 अगस्त तक दाखिला लेने का अवसर होगा। इसके बाद 15 अगस्त को फिजिकल काउंसलिंग होगी। 16 अगस्त को आवेदन के लिए दोबारा पोर्टल खोला जाएगा। विलंब शुल्क के साथ 17 से 30 अगस्त तक छात्र ओपन काउंसलिंग में दाखिला ले सकेंगे।
फिजिकल काउंसलिंग के तहत नए आवेदन के लिए आनलाइन पोर्टल फिर से खोल दिया गया है। जो छात्र दाखिला से वंचित रह गए हैं, उनके पास अंतिम मौका है। आवेदन करके दाखिला ले सकते हैं। स्नातक के विभिन्न कोर्स में दाखिला प्रक्रिया अब अंतिम चरण में चल रही है।
-डॉ. रितिका गुप्ता, जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी।
यह भी पढ़ें: पहली बार कंधे पर कांवड़, कोई 13 तो कोई 21 साल से निभा रहा परंपरा; शिवभक्तों की सुनिए आस्था की कहानी