फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में मैनेजर के दोनों हत्यारोपित गिरफ्तार, पुलिस ने एनकाउंटर के बाद दबोचा; पैर में लगी गोली
बल्लभगढ़ में इलेक्ट्रिक कंपनी के सीनियर मैनेजर लक्ष्मण की चाकू मारकर हत्या करने वाले आरोपित नवीन और जतिन को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।
HighLights
बल्लभगढ़ मैनेजर हत्याकांड के दो आरोपित गिरफ्तार।
पुलिस मुठभेड़ में नवीन और जतिन के पैर में गोली लगी।
परिजनों के दबाव के बाद पुलिस ने की कार्रवाई।
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। बल्लभगढ़ में सेक्टर 64 चौराहे के पास इलेक्ट्रिक कंपनी के सीनियर मैनेजर की चाकू से वार कर हत्या करने वाले आरोपित नवीन और जतिन को मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के पैर में गोली लगी है।
पुलिस तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। मृतक मैनेजर लक्ष्मण के स्वजन लगातार पुलिस पर इस मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे थे इसलिए पुलिस पर दबाव बढ़ता जा रहा था देर रात पुलिस ने दोनों आरोपितों के पैर में गोली मारी है।
