विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

घर में बेटी को छोड़ इलाज कराने गए थे माता-पिता, लौटे तो उड़ गए होश

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Updated: Sun, 02 Oct 2016 04:10 PM (IST)

भिवानी के एक गांव में माता-पिता इलाज कराने पीजीआइ गए थे। वे रात को नहीं लौटै और लड़की को घर में अकेली पाकर सात लोग घर में घुस आए। इसके बाद दाे युवकों ने सबके सामने उससे रेप किया।

News Article Hero Image

जेएनएन, चरखी दादरी (भिवानी)। क्षेत्र के गांव समसपुर में एक 14 वर्ष की लड़की को रात को घर में अकेली पाकर एक महिला और छह लोग अंदर घुस अाए। इन लोगों ने लड़की को बुरी तरह पीटा और सबके सामने दो युवकों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया।

लड़की के माता-पिता इलाज कराने के लिए रोहतक पीजीआइ गए थे। व लौठ कर आए तो बेटी की हालत देखकर उनके होश उड़ गए। पुलिस ने इस संबंध में एक महिला सहित सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार है।

पढ़ें : कपड़े बदल रही थी कोचिंग लेने आई लड़की, पहलवान ने बना ली वीडियो और फिर...

भिवानी के महिला पुलिस थाना में दी शिकायत में गांव समसपुर निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि 28 सितंबर की रात वह अपनी पत्नी के साथ रोहतक पीजीआइ में था और घर पर उसकी 14 वर्षीय पुत्री अकेली थी। वहां देर हो जाने से वे घर नहीं लौट पाए। देर रात करीब 11 बजे गांव के ही कृष्ण, सुरेंद्र, बेदू, कृष्ण की पत्नी पिंकी, सन्नी, मंदीप व कपिल जबरन उनके घर में घुस गए। इन लाेगों ने उसकी पुत्री को जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की।

पढ़ें : महिला को घसीट कर जेठ कमरे में ले गया व सास ने लगा दी कुंडी, फिर...

पुलिस को दी शिकायत में कहा गया है कि इस दौरान मंदीप व कपिल ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं इन लोगों ने इस बारे में किसी को न बताने की धमकी दी। आरोपियों ने लड़की के साथ बुरी तरह मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। सहमी लड़की ने किसी तरह रात गुजारी।

लड़की के माता-पिता दूसरे दिन घर लौटै तो पुत्री ने रात में हुए हादसे की उन्हें जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले की शिकायत दी। पुलिस ने पीडि़त लड़की की चिकित्सा जांच करवाई। इसमें दुष्कर्म की पुष्टि होने पर सभी आरोपी पर केस दर्ज कर लिया गया है।

पढ़ें : दुकान का शटर गिराया और फिर दो भाइयों ने किशोरी के साथ...

पुलिस ने कहा, जल्द गिरफ्तार होंगे आरोपी

मामले की जांच अधिकारी एएसअाइ सुनीता का कहना है कि पीडि़ता से दो युवका मंदीप व कपिल ने सामूहिक दुष्कर्म किया जबकि अन्य ने उनका साथ दिया है। दोनों युवक गांव समसपुर में बाहर से आए थे। ये आरोपी महिला पिंकी के जानकार थे। फिलहाल सभी आरोपी फरार है। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। जल्द ही वे पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

पढ़ें : इस करतूत पर हैवान भी हो जाए शर्मिंदा, 23 साल से बेटी संग कर रहा था एेसा