Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा बोर्ड की 12वीं कक्षा की अंक सुधार परीक्षा आज, 24 हजार से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल

    Updated: Thu, 09 Jul 2026 07:00 AM (IST)

    हरियाणा बोर्ड की 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 9 जुलाई को और 10वीं की परीक्षाएं 10 से 18 जुलाई तक होंगी। इन परीक्षाओं के लिए प्रदेशभर में 95 केंद्र बनाए ग ...और पढ़ें

    हरियाणा बोर्ड की 12वीं कक्षा की अंक सुधार परीक्षा आज।

    हरियाणा बोर्ड की 12वीं कक्षा की अंक सुधार परीक्षा आज।

    HighLights

    1. हरियाणा बोर्ड 12वीं कंपार्टमेंट 9 जुलाई, 10वीं 10-18 जुलाई।

    2. राज्य में 95 परीक्षा केंद्र स्थापित, समय दोपहर 2-5 बजे।

    3. नकल रोकने 22 उड़नदस्ते, परीक्षा केंद्रों पर धारा-163 लागू।

    जागरण संवाददाता, भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं कंपार्टमेंट/अतिरिक्त विषय/अंक सुधार विषय की एक दिवसीय परीक्षा नौ जुलाई को और 10वीं कंपार्टमेंट(इआइओपी)/अतिरिक्त विषय/अंक सुधार विषयों की परीक्षाएं 10 से 18 जुलाई तक होंगी। इन परीक्षाओं के लिए प्रदेशभर में कुल 95 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। परीक्षा का समय दो से पांच बजे तक रहेगा।

    हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ एवं सचिव मुनीश शर्मा ने बताया कि बताया कि 12वीं कंपार्टमेंट/अतिरिक्त विषय/अंक सुधार विषय की एक दिवसीय परीक्षा नौ जुलाई (वीरवार) को होगी। इस परीक्षा में लगभग 24,888 परीक्षार्थी प्रविष्ट होंगे, जिनमें 15,676 छात्र तथा 9,212 छात्राएं शामिल हैं।

    इसी प्रकार 10वीं (शैक्षिक) कंपार्टमेंट(इआइओपी)/अतिरिक्त विषय /अंक सुधार की परीक्षाएं 10 से 18 जुलाई तक होंगी। इस परीक्षा में लगभग 25,979 परीक्षार्थी प्रविष्ट होंगे, जिनमें 16,269 छात्र तथा 9,710 छात्राएं शामिल हैं।

    उन्होंने बताया कि इस परीक्षा के नकल रहित संचालक के लिए शिक्षा बोर्ड ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। 22 प्रभावी उड़नदस्तों का गठन किया गया है। सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास परीक्षा के दौरान धारा-163 लागू रहेगी। परीक्षा वाले दिन शिक्षा बोर्ड द्वारा बनाए गए सभी परीक्षा केंद्र भवनों के आसपास 500 मीटर की परिधि तक फोटोस्टेट की दुकानें व कोचिंग सेंटर बंद रहेंगे।

    उन्होंने बताया कि सभी परीक्षार्थी अपना रंगीन प्रवेश-पत्र ए-चार साइज पेपर पर ही प्रिंट करें। परीक्षार्थी आवेदन फार्म भरते समय अपलोड किए गए रंगीन फोटो को प्रवेश-पत्र पर चिपकाते हुए किसी सरकारी/गैर सरकारी मान्यता प्राप्त विद्यालय के प्राचार्य/मुख्याध्यापक या किसी राजपत्रित अधिकारी से सत्यापित करवाए। प्रवेश-पत्र एवं मूल आईडी कार्ड/आधार कार्ड के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

    खबरें और भी