भिवानी में कीटनाशक के छिड़काव से किसान की मौत, परिवार में पसरा मातम
किसान राजेश की चरखी दादरी के रासीवास गांव में कपास की फसल पर कीटनाशक का छिड़काव करते समय जहर के ...और पढ़ें
-1786965825501_m.webp)
भिवानी में कीटनाशक के छिड़काव से किसान की मौत। फाइल फोटो
HighLights
रासीवास गांव में कीटनाशक स्प्रे करते किसान राजेश की मौत।
कपास की फसल में छिड़काव के दौरान तबीयत बिगड़ने से निधन।
पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा।
जागरण संवाददाता, चरखी दादरी। जिले के गांव रासीवास में फसल में स्प्रे करने गए किसान की किटनाशक के प्रभाव से मौत हो गई। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस टीम सिविल अस्पताल पहुंची और पोस्टमार्टम करवाकर शव स्वजनों को सौंप दिया। मृतक की पहचान रासीवास निवासी 42 वर्षीय राजेश के रूप में हुई है।
सिविल अस्पताल पहुंचे मृतक के स्वजनों ने बताया कि रविवार को राजेश घर से करीब पांच किलोमीटर दूर खेत में लगाई कपास की फसल में कीटनाशक का स्प्रे करने के लिए गया था। अधिक गर्मी होने के कारण जहर के प्रभाव से उसकी हालत बिगड़ने पर उसने अपने छोटे भाई संजय के पास फोन काल की और उसने बताया कि उसे चक्कर आ रहे हैं व उल्टियां हो रही हैं।
जिसके बाद उसका भाई खेत पहुंचा और उसे दादरी सिविल अस्पताल पहुंचाया। लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंची सदर थाना पुलिस ने रविवार शाम को शव को शवगृह में रखवा दिया। सोमवार को कागजी कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। जांच अधिकारी एचसी सुधीर ने बताया कि मामले में मृतक के भाई संजय के बयान दर्ज कर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है।
दो बेटों के सिर से उठा पिता का साया
स्वजनों ने बताया कि राजेश दो बेटों का पिता था। दोनों लड़कें पढाई कर रहे हैं। वह घर में अकेला कमाने वाला था। उसकी मौत से दो बेटों के सिर से पिता का साया उठ गया है और परिवार पर दुखों पर पहाड़ टूट पड़ा है।
