भिवानी में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर पर तीखे सवालों से घिरीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, जवाब देने के बजाय बीच में छोड़ गई प्रेस कॉन्फ्रेंस
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता भिवानी में एक पत्रकार वार्ता से उठकर चली गईं, जब उनसे हरियाणा में अगले कॉमनवेल्थ गेम्स न होने और खेल इंफ्रास्ट् ...और पढ़ें
-1786332301627_m.webp)
भिवानी में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर पर तीखे सवालों से घिरीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष (फोटो: जागरण)
HighLights
डा. अर्चना गुप्ता ने पत्रकार वार्ता बीच में छोड़ी।
कॉमनवेल्थ गेम्स हरियाणा में न होने पर सवाल था।
खेल इंफ्रास्ट्रक्चर पर भाजपा सरकार से प्रश्न पूछे गए।
जागरण संवाददाता, भिवानी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर अर्चना गुप्ता ने अपने अभिनंदन समारोह में पहुंचने से पहले सरकार की उपलब्धियां गिनाई। कांग्रेस शासन पर प्रहार किया। कांग्रेस नीतियों और कांग्रेस नेताओं को हरियाणा को विकास में पिछड़ने पर जिम्मेदार ठहराया।
इस दौरान खेलों और खेल सुविधाओं को लेकर हुए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार खेलों और खिलाड़ियों के लिए बहुत काम कर रही है। हमारे खिलाड़ी प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रहे हैं।
वह रविवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता ठाकुर विक्रम सिंह के आवास पर पत्रकारों से रूबरू हो रही थीं। इस बीच एक सवाल आया कि विपक्षी दल कह रहे हैं कि प्रदेश और देश का नाम हरियाणा प्रदेश के खिलाड़ी रोशन कर रहे हैं तो अगले कामनवेल्थ गेम्स हरियाणा में करवाए जाने चाहिए।
इसके जवाब में डाक्टर अर्चना गुप्ता ने कहा कि गुजरात में अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर है। वहां पर सुविधाएं ज्यादा हैं। वहां पर हो जाएं तो भी कोई बात नहीं है। इस बीच उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा में कांग्रेस सरकार के दौरान खेलों को लेकर कोई सुविधा नहीं दी गई।
खबरें और भी
इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी ध्यान नहीं दिया गया। इस पर सवाल किया गया कि अब तो पिछले 12 साल से आपकी सरकार है। हरियाणा में इंफ्रास्ट्रक्चर पर ध्यान दिया जाना चाहिए था। आप इस पर काम क्यों नहीं कर पाए। इस सवाल पर जवाब देने की बजाय डाक्टर अर्चना गुप्ता बीच में उठ कर चली गईं। पत्रकारों ने यह भी कहा कि इसके अलावा और भी सवाल हैं पर वह नहीं रुकी।
उनके उठने के बाद पूर्व राज्य सभा सदस्य किरण चौधरी बोली चलो मैं आपसे बात करती हूं। खेलों के सवालों पर उन्होंने बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष रहे रणवीर महेंद्र की तरफ इशारा करते हुए कहा कि क्रिकेट स्टेडियम भी भिवानी की बजाय लाहली में बनाया गया।
वह होती तो इसे भिवानी में बनाया जाता। कांग्रेस राज में भिवानी के साथ सौतेला व्यवहार किया गया। इसी तरह हरियाणा के कई और हिस्सों से भी भेदभाव किया गया। कांग्रेस राज में ईमानदारी से काम नहीं हुआ।