Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भिवानी में बाइक की टक्कर से 38 वर्षीय युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

    Updated: Tue, 21 Jul 2026 05:34 PM (IST)

    तोशाम में ईश्वरवाल-मिरान मार्ग पर एक अज्ञात मोटरसाइकिल की टक्कर से गांव मंढाण निवासी 38 वर्षीय संदीप की मौत हो गई। ...और पढ़ें

    बाइक की टक्कर से 38 वर्षीय युवक की मौत। सांकेतिक फोटो

    बाइक की टक्कर से 38 वर्षीय युवक की मौत। सांकेतिक फोटो

    HighLights

    1. तोशाम में अज्ञात मोटरसाइकिल की टक्कर से युवक की मौत।

    2. मंढाण निवासी 38 वर्षीय संदीप की हुई दुखद मृत्यु।

    3. पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया।

    संवाद सहयोगी, तोशाम। ईश्वरवाल-मिरान मार्ग पर झुल्ली चौक के पास मोटरसाइकिल की टक्कर से गांव मंढाण निवासी 38 वर्षीय संदीप की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के चाचा की शिकायत पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस को दी शिकायत में मंढाण निवासी सुनील ने बताया कि उसका भतीजा संदीप रविवार शाम खेत जाने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।

    बाद में सूचना मिली कि झुल्ली चौक के पास अज्ञात मोटरसाइकिल की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

    स्वजन के अनुसार संदीप चार बहनों का इकलौता भाई था और एक बेटी का पिता था। उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घर में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस अज्ञात मोटरसाइकिल चालक की पहचान कर मामले की जांच में जुटी है।