Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चरखी दादरी फायरिंग केस में कार्रवाई, पुलिस थाने के सामने गोलीबारी मामले में बाबा गैंग सरगना समेत दो और गिरफ्तार

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 10:22 PM (IST)

    चरखी दादरी में सिटी पुलिस थाने के सामने हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने बाबा गैंग के सरगना रोहित उर्फ बाबा सहित दो और साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार किया ...और पढ़ें

    दिनदहाड़े पुलिस थाने के सामने फायरिंग मामले में बाबा गैंग के सरगना सहित दो साजिशकर्ता और गिरफ्तार।

    दिनदहाड़े पुलिस थाने के सामने फायरिंग मामले में बाबा गैंग के सरगना सहित दो साजिशकर्ता और गिरफ्तार।

    HighLights

    1. चरखी दादरी में पुलिस थाने के सामने हुई थी फायरिंग

    2. बाबा गैंग के सरगना रोहित उर्फ बाबा को किया गिरफ्तार

    3. मामले में अब तक कई साजिशकर्ता गिरफ्तार, जांच जारी

    जागरण संवाददाता, चरखी दादरी। पुलिस ने वीरवार को कोर्ट रोड स्थित सिटी पुलिस थाने के सामने स्कॉर्पियो सवार युवकों पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में कार्रवाई करते हुए दो और साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।

    पुलिस ने मामले में साजिश, संगठित अपराध तथा अवैध हथियारों से संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए वारदात से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। एसपी के निर्देश में सिटी थाना पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

    उल्लेखनीय है कि वीरवार को कोर्ट में पेशी भुगतकर लौट रहे स्कार्पियो सवार सात लोगों पर तीन बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की थी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया व मौके साक्ष्य जुटाए गए। बाद में मानेहरू निवासी घायल सूरजमल की शिकायत पर सिटी पुलिस थाना में केस दर्ज किया गया।

    तफ्तीश के दौरान शुक्रवार को साहुवास निवासी प्रीत तथा लोहारू चौक निवासी युद्धवीरेंद्र को गिरफ्तार किया गया था। जिनको कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अदालत में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

    मामले से जुड़े मुख्य साजिशकर्ता रोहित उर्फ कातिया को बौंदकला के समीप से पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया और उसे दो दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है। शनिवार को पुलिस ने कलियाणा निवासी रोहित उर्फ बाबा उर्फ जग्गु जोकि बाबा गैंग का सरगना है तथा रावलधी निवासी सचीन उर्फ रोट निवासी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका, वारदात में प्रयुक्त हथियारों, वाहनों तथा आपराधिक साजिश से जुड़े अन्य पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।