विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रिश्ता देखने परिजन गए दिल्ली, पीछे से लड़की का अपहरण

By Edited By:
Updated: Mon, 01 Dec 2014 11:34 PM (IST)

जागरण संवाददाता, भिवानी : जिस पड़ोसी पर भरोसा कर लड़की को घर पर अकेली छोड़कर परिजन दिल्ली गए थे, उसी प

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, भिवानी : जिस पड़ोसी पर भरोसा कर लड़की को घर पर अकेली छोड़कर परिजन दिल्ली गए थे, उसी पड़ोसी ने लड़की का अपहरण कर लिया। दिल्ली से लौटा परिवार तो लड़की व पड़ोसी युवक गायब मिले। लड़की की मा ने घटना की शिकायत दिनोद गेट पुलिस चौकी में दर्ज करवाई है। राय सिंह की ढाणी निवासी एक महिला ने बताया कि 27 नवंबर को वह अपने पति के साथ दिल्ली में अपनी बेटी का रिश्ता करने के लिए लड़का देखने के लिए चली गई। घर आने जाने वाले युवक खाड़ी मोहल्ला निवासी कुलदीप को पीछे से युवती व अन्य बच्चों का ख्याल रखने के लिए कहकर गए। दूसरे दिन वापस लौटे तो 17 वर्षीय बेटी घर से गायब थी। पता चला कि उसे पड़ोसी युवक कुलदीप बहल फुसला कर अपहरण कर ले गया। घटना की शिकायत दिनोद गेट पुलिस से की गई। पुलिस ने युवती की मा के बयान पर आरोपी युवक कुलदीप के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस द्वारा आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। दिनोद गेट चौकी इंचार्ज रामअवतार के नेतृत्व में पुलिस ने अनेक स्थानों पर छापे मारी कर युवक को खोजने का प्रयास किया, लेकिन उनका कोई सुराग हाथ नही लग पाया।