विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कौन है Himani Narwal का हत्यारोपी सचिन? दूसरी जाति में शादी, घर में बना पड़ोसी; मां ने किए चौंकाने वाले खुलासे

Updated: Tue, 04 Mar 2025 01:39 PM (IST)

रोहतक के सांपला में कांग्रेस नेत्री हिमानी नरवाल की हत्या के मामले में गिरफ्तार सचिन ने करीब 10 साल पहले दिल्ली के नांगलोई की लड़की से अंतरजातीय विवाह ...और पढ़ें

हिमानी नरवाल मर्डर केस में गिरफ्तार हुआ बहादुरगढ़ का सचिन। जागरण
हिमानी नरवाल मर्डर केस में गिरफ्तार हुआ बहादुरगढ़ का सचिन। जागरण

HighLights

  1. रोहतक के सांपला में कांग्रेस की युवा नेत्री हिमानी नरवाल की सूटकेस में मिली थी लाश
  2. हिमानी नरवाल हत्याकांड में गिरफ्तार खैरपुर के सचिन के घर छाई है खामोशी

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़। रोहतक के सांपला में कांग्रेस की युवा नेत्री हिमानी नरवाल की हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए बहादुरगढ़ के खैरपुर गांव के आरोपित सचिन ने करीब 10 साल पहले दिल्ली के नांगलोई की लड़की से अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था।

वह पास के ही कानौंदा गांव में मोबाइल की दुकान चलाता है। उसके पिता प्राइवेट काम करते हैं। वह 12वीं तक पढ़ा है और उसके दो बच्चे हैं। वह इकलौता पुत्र है, लेकिन एक ही घर में माता-पिता से अलग रहता है।

एक ही रसोई में दो अलग-अलग चूल्हे जलते हैं। सचिन की गिरफ्तारी के बाद से उसके माता-पिता सहमे हुए हैं। पत्नी बच्चों को लेकर मायके गई है।

हिमानी के शव को ठिकाने लगाने के बाद भी सचिन घर पहुंचा था। एक मार्च की सुबह तक घर में रहा। सचिन के पिता देवेंद्र और मां का कहना है कि हमें इस मामले में कुछ पता नहीं।

हिमानी हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपित सचिन का खैरपुर गांव में स्थित घर। जागरण

घर में खामोशी, गली में सन्नाटा

खैरपुर गांव में सचिन का घर शिव मंदिर के नजदीक है। जिस गली में घर है, वहां पर सोमवार को सन्नाटा था। आसपास के लोग भी कुछ समझ नहीं पा रहे। वे चुप हैं।

कोई सचिन का घर पूछे तो वे हाथ के इशारे से ही बताते हैं। सोमवार को सचिन के घर में माता-पिता व मामा थे। सभी सहमे हुए थे।

वहीं गांव के सरपंच प्रतिनिधि का कहना है कि सचिन व उसका परिवार बेहद शरीफ रहा है। कभी किसी को नहीं लगा होगा कि उसका ऐसे किसी मामले में नाम आ सकता है। क्या हुआ है, यह तो अब पुलिस ही जाने।

सीसीटीवी फुटेज में कैद आरोपित, जो गली से सूटकेस को ले जाता हुआ दिखाई देता। सौ. सोशल मीडिया

पिता ने कहा, घर में ही पड़ोसी की तरह रहते थे सचिन व उसके बच्चे

सचिन के पिता देवेंद्र ने बताया कि जब सचिन ने प्रेम विवाह किया, हमें उससे पहले भी कुछ नहीं बताया था। बाद में उसकी पत्नी ने पुलिस को बयान दिए कि मनमर्जी से शादी की है, तब मामला सुलझ गया था।

हम भी खुशी से उसे घर ले आए थे। मगर आपस में विचार मेल नहीं खा पाए तो हम घर में अलग-अलग रहने लगे। एक ही रसाेई में हमारे गैस चूल्हे भी अलग-अलग हैं।

सचिन की पत्नी ने भी हमारे साथ ज्यादा वास्ता नहीं रखा। घर में शांति बनी रहे, इसलिए हमने भी हालात से समझाैता कर रखा था।

घर में पड़ाेसी की तरह रहते थे इसलिए सचिन क्या कुछ करता था, किसके पास जाता था, इसकी हमें जानकारी नहीं होती थी। अब इस मामले में क्या हुआ है, हमें तो कुछ पता नहीं।

हिमानी नरवाल के घर वह अलमारी जहां दोनों सूटकेस रखे गए थे, लेकिन गहरा नीले रंग के सूटकेस वहां से गायब मिला। तस्वीर में अलमारी के पास रखा एक स्टूल। सौ- जागरण

मां बोली, यकीन नहीं होता सचिन ऐसा कर सकता है

हिमानी मामले में सचिन की गिरफ्तारी के बाद उसकी मां स्तब्ध है। दुखी मन से बोली कि सचिन ऐसा कुछ कर सकता है, इसका यकीन नहीं होता।

घर में तो अगर कोई काकरोच भी निकल आता था तो उसको भी मारने की हिम्मत नहीं कर पाता था। फिर यह तो किसी इंसान की जान लेने का मामला है।

एक मार्च की सुबह वह घर पर ही था। हमें तो यह पता ही नहीं कि वह किससे मिलता था। अब तो भगवान ही जाने की क्या हुआ है।

हिमानी के घर बेड पर रखा कुर्ता-पायजामा। जागरण

यह भी पढ़ें: फेसबुक पर दोस्ती, घर में कत्ल; सूटकेस में लाश... पढ़ें Himani Murder Case की पूरी क्राइम रिपोर्ट

यह भी पढ़ें: मर्डर कर सामान छिपाया और सूटकेस फेंक आया... आरोपी सचिन ने कैसे की थी हिमानी की हत्या? पढ़िए पूरा घटनाक्रम