माउंट आबू मैराथन में बीआरजी का दबदबा, अर्पिता ने जीता 71 हजार का इनाम
बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (बीआरजी) के धावकों ने माउंट आबू में आयोजित 8वीं दादी प्रकाशमणि हाफ मैराथन में शानदार प्रदर्शन किया। अर्पिता सैनी ने ओपन वर्ग में ...और पढ़ें

HighLights
बीआरजी धावकों ने माउंट आबू हाफ मैराथन में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
अर्पिता सैनी ने ओपन वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया।
कृष्णा राणा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, ब्रह्मप्रकाश ने भी दौड़ पूरी की।
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़। माउंट आबू में आयोजित 8वीं दादी प्रकाशमणि आबू हाफ मैराथन में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (बीआरजी) के धावकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
समुद्र तल से ऊंचाई वाले कठिन और चुनौतीपूर्ण मार्ग पर आयोजित इस दौड़ में बीआरजी के धावकों ने कई उपलब्धियां हासिल कीं। अर्पिता सैनी ने ओपन वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया और 71 हजार रुपये का पुरस्कार जीता। वहीं कृष्णा राणा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उन्हें 41 हजार रुपये का पुरस्कार मिला।
ब्रह्मप्रकाश ने 55 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 2 घंटे 15 मिनट में दौड़ पूरी की। कठिन चढ़ाई उनके हौसले को नहीं रोक सकी। यह दौड़ आबू रोड स्थित ब्रह्माकुमारी आश्रम से माउंट आबू स्थित ब्रह्माकुमारी आश्रम तक आयोजित की गई। मार्ग में ऊंचाई और चढ़ाई के कारण दौड़ चुनौतीपूर्ण रही। इसके बावजूद बीआरजी के धावकों ने उत्साह और आत्मविश्वास के साथ दौड़ पूरी की।
प्रतियोगिता में दीपक छिल्लर, डा. किरण छिल्लर, ललिता पांडेय, अनुराग सचान, सुनील कश्यप, रोहित कुमार, जुगमेंद्र अंतिल, आरती छिकारा, नीरज आंतिल, दीपक, संदीप और धर्मेंद्र ने भी सफलतापूर्वक दौड़ पूरी की। संस्थापक दीपक छिल्लर ने सभी धावकों को बधाई दी।