अंबाला में कांवड़ यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, ट्रक-बाइक की टक्कर से कांवड़िए की मौत; साथी अस्पताल में भर्ती
हरिद्वार कांवड़ लेने जा रहे दो युवकों की मोटरसाइकिल को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घ ...और पढ़ें

अंबाला में कांवड़ यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा। फोटो जागरण
HighLights
कांवड़ यात्रा पर जा रहे दो युवकों का हादसा।
तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी।
एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल।
संवाद सहयोगी, मुलाना (अंबाला)। हरिद्वार से कांवड़ लेने जा रहे दो युवकों की मोटरसाइकिल को एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। यह भीषण हादसा देर रात जिला यमुनानगर की सीमा के पास रकबा मनका स्थित संगम ढाबे के नजदीक हुआ।
इस दर्दनाक हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मृतक की पहचान ज्ञानेंद्र (33 वर्ष) निवासी बिहारी कालोनी मंडावाला पंचकूला के रूप में हुई है, जबकि घायल जितेश राज (25 वर्ष) हाल निवासी बरोटीवाला, बद्दी, हिमाचल प्रदेश का है, जबकि वह मूल रूप से बिहार कर रहने वाला है। थाना मुलाना पुलिस ने इस संबंध में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
बाइक को मारी जोरदार टक्कर
जानकारी के अनुसार ज्ञानेंद्र और जितेश राज मोटरसाइकिल पर सवार होकर हरिद्वार कांवड़ लेने के लिए जा रहे थे। जब वे देर रात रकबा मनका के पास संगम ढाबे के नजदीक पहुंचे, तो सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि ज्ञानेंद्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथी जितेश राज गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में मोटरसाइकिल भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
पुलिस ने शुरू की जांच
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दुर्घटना में शामिल ट्रक को अपने कब्जे में लेकर थाना मुलाना ले गई। गंभीर रूप से घायल जितेश राज को तुरंत इलाज के लिए एमएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
खबरें और भी
इसके अलावा पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे की जगह से कुछ मीटर पहले ही पुलिस ने कांवड़ यात्रा के कारण ट्रैफिक को डायवर्ट किया हुआ है। इसके चलते हाईवे पर एक तरफ से ही दोनों तरफ की ट्रैफिक जा रही थी।