Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
jagran animated logo
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • haryana
  • ambala
LIVE BLOG

Haryana Monsoon Session: हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही स्थगित, आज इन मुद्दों पर जमकर हुई बहस; हुड्डा और विज के बीच तीखी नोकझोंक

Haryana Vidhan Sabha Monsoon Session 2023: हरियाणा में आज से विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हुआ है। पहले दिन सत्र में तमाम मुद्दों को लेकर सरकार और विपक्ष में बहस हुई। हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा, बाढ़ से हुए नुकसान, सीईटी के मुद्दे को लेकर विपक्ष ने मनोहर सरकार को जमकर घेरा। वहीं, विधायक नैना चौटाला ने सदन में किसानों के मुद्दों पर सरकार से सवाल पूछे तो वहीं डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि होडल में चार रेलवे ओवरब्रिज बनाए जाएंगे।

By Nidhi VinodiyaMon, 28 Aug 2023 09:59 AM (IST)
News Article Hero Image

हरियाणा में आज से विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हुआ है। पहले दिन सत्र में तमाम मुद्दों को लेकर सरकार और विपक्ष में बहस हुई। हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा, बाढ़ से हुए नुकसान, सीईटी के मुद्दे को लेकर विपक्ष ने मनोहर सरकार को जमकर घेरा। वहीं, विधायक नैना चौटाला ने सदन में किसानों के मुद्दों पर सरकार से सवाल पूछे तो वहीं डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि होडल में चार रेलवे ओवरब्रिज बनाए जाएंगे।

25 Aug 20237:17:00 PM
हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही स्थगित

हरियाणा विधानसभा की आज की कार्यवाही स्थगित कर दी गई है। शनिवार और रविवार को अवकाश के बाद सोमवार को फिर से कार्यवाही शुरू की जाएगी। आज बाढ़, परिवार पहचान पत्र और बीपीएल कार्ड को लेकर पक्ष और विपक्ष में जमकर बहस हुई। वहीं, कार्यवाही की शुरुआत में ही भूपेंद्र हुड्डा और अनिल विज के बीच तीखी बहस देखने को मिली।

25 Aug 20235:25:53 PM
अभय चौटाला ने किया वॉकआउट

विधानसभा में मानसूत्र सत्र की कार्यवाही जारी है। इनेलो विधायक अभय सिंह चौटाला ने सदन से वॉकआउट कर दिया है। दरअसल, ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर भतीजे दुष्यंत चौटाला के जवाब से चाचा अभय सिंह चौटाला असंतुष्ट थे। इसी वजह से उन्होंने वॉकआउट कर दिया। इस दौरान बाढ़ से हुए नुकसान पर चर्चा हो रही थी।

25 Aug 20234:33:13 PM
विधानसभा में उठा परिवार पहचान पत्र का मुद्दा

मुख्यमंत्री ने जन हित व पात्र लाभार्थियों को लाभ देने के लिए वर्तमान राज्य सरकार द्वारा उठाए गए सुधारात्मक उपायों की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल में परिवार पहचान पत्र के डेटा के माध्यम से जनवरी 2023 माह के दौरान साढ़े 12 लाख नये राशन कार्ड बनाये गए हैं। यदि कोई व्यक्ति गलत तरीके से लाभ ले रहा है, तो उनका नाम काटने का भी प्रावधान सरकार ने किया है।

25 Aug 20234:29:11 PM
CM मनोहर लाल का BPL कार्ड पर खुलासा

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 2011 में कांग्रेस शासन के दौरान गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) कार्ड जारी करने में अनियमितताओं को उजागर करते हुए खुलासा किया कि कांग्रेस शासन के दौरान महंगे आवासों में रहने वाले व्यक्तियों को गलत तरीके से बीपीएल कार्ड आवंटित किए गए थे। ऐसे लगभग 50 लोगों के नाम उस समय अखबारों में छपे थे।

25 Aug 20233:46:42 PM
मैं ये बात क्लीयर कर दूं कि रोहतक में फ्लड नहीं आया- दुष्यंत चौटाला

विधायक बलराज कुंडू ने कहा कि बारिश से फसलें बर्बाद हो गई है। कई इलाकों में पानी भरा, जिसके कारण बाढ़ आ गई है। गांव में बुरा हाल बना हुआ है। कुंडू ने कहा कि मेरा बस ये कहना है कि पहले से इसके इंतजाम क्यों नहीं किए गए। किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। किसान बस चक्कर काटता रहता है।

इस बात पर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि मैं ये बात क्लीयर कर दूं कि रोहतक में फ्लड नहीं आया।

25 Aug 20233:25:43 PM
दुष्यंत चौटाला ने रूल बुक के जरिये रखी बात

दुष्यंत चौटाला ने रूल बुक के जरिये बात रखते हुए कहा कि एक प्रस्ताव में 5 से ज्यादा सवाल नहीं पूछे जा सकते, लेकिन यहां 20 सवाल पूछे जा रहे हैं। मैं सवालों के जवाब देते जा रहा हूं। हमारे लिए कोई रूल नहीं है क्या।

वहीं भारी बारिश के कारण कई जिलों में जलभराव के कारण काफी नुकसान हुआ है। वहीं बारिश को लेकर विधायक वरुण चौधरी ने कहा कि पहले से बारिश के लिए तैयारी नहीं होने से काफी भारी नुकसान हुआ और बार-बार जलभराव हुआ। कई लोगों ने अपनी जान गंवाई। कारोबारियों को भी काफी नुकसान का सामना करना पड़ा। पानी भरे होने के कारण भारी बीमारियां फैलने की डर है।

25 Aug 20232:06:03 PM
भोजनावकाश के बाद फिर शुरू हुआ विधानसभा सत्र

भोजनावकाश के बाद एक बार फिर सदन की कार्रवाई शुरू हो गई है। पानीपत के विधायक प्रमोद विज ने हरियाणा में हुए विकास के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि पानीपत में कई कार्य हो रहे हैं, तो वहीं अपने क्षेत्र की स्थानीय सस्याएं भी उठाई।  

25 Aug 20231:19:42 PM
विधानसभा की कार्यवाही भोजनावकाश के लिए 2:00 बजे तक स्थगित

विधानसभा की कार्रवाई भोजनावकाश के लिए दोपहर 2:00 बजे तक के लिए स्थगित की गई है। बता दें कि सुबह 11 बजे से चल रहे हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र में विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा हुई, जिसमें किसानों के मुद्दों पर नैना चौटाला ने आवाज उठाई। तो वहीं बिजली को लेकर मुलाना विधायक ने अपनी समस्याएं सखी। इसी बीच में गृह मंत्री अनिल विज भी सदन छोड़ कर चले गए थे।

25 Aug 202312:35:04 PM
विधानसभा अध्यक्ष ने अनिल विज सदन में बुलाया वापस
blog images

विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि अनिल विज को सुनने में शायद कुछ कंफ्यूजन हुआ है। मैंने उन्हें सीट पर बैठने के लिए कहा था न कि बाहर जाने के लिए। उनसे निवेदन है कि वह वापस सदन में आ जाएं।

25 Aug 202312:32:00 PM
मुलाना विधायक वरुण चौधरी ने उठाई बिजली की समस्या

मुलाना विधायक वरुण चौधरी ने सदन में बिजली से जुड़ी समस्या उठाई है। उन्होंने कहा की बढ़ते बिजली बिल से जनता परेशान हो गई है। वरुण चौधरी ने कहा कि उपभोक्ता के पास अपील का ऑप्शन होना चाहिए। इस पर बिजली मंत्री रणजीत चौटाला ने दिया जवाब कि नए कनेक्शन फिलहाल नहीं दिए जा रहे हैं। हम बिजली की जगह सोलर की तरह बढ़ रहे हैं।

25 Aug 202312:25:13 PM
चाचा ससुर से बोली नैना चौटाला- ठगा महसूस कर रहे किसान

बाढ़डा से विधायक नैना चौटाला ने चाचा ससुर एवं बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला से पूछा कि मेरा विधानसभा डार्क जोन हटा दिया गया। इसके बाद किसानों ने ट्यूबवेल कनेक्शन के लिये आवेदन भी दिए है, लेकिन इसके बाद भी ट्यूबवेल कनेक्शन नहीं दिए गए। नैना चौटाला ने कहा कि किसान अपने आपको ठगा महसूस कर रहे है।

विधायक नैना चौटाला ने कहा कि किसानों को बिजली से चलने वाले ट्यूबेल कनेक्शन दिए जाए। नैना चौटाला ने कहा मंत्री जी आप बाप तुल्य चाचा जी है हम पर रहम करिए, मैं आपकी बहू हूं ये आपको करना होगा। जवाब में बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने कहा की हमें 33 हजार ट्यूबवेल कनेक्शन देने हैं, जो 6 महीनों में दिये जाएंगे। इसपर कांग्रेस की विधायक ने कहा कि यहां परिवाद चल रहा है।

25 Aug 202312:18:29 PM
होडल में बनाए जाएंगे चार रेलवे ओवरब्रिज: डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला
blog images

 विधानसभा सत्र में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने जानकारी दी और कहा कि होडल में चार रेलवे ओवरब्रिज बनाए जाएंगे। होडल रोड पर गोरौटा रेलवे क्रॉसिंग पर आरओबी बनेगा। रेलवे से मंजूरी मिलते ही आगामी कार्यवाही शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बुलवाना से चमेलीवन सड़क पर, आरओबी/आरयूबी पर जगह उपलब्ध नहीं है, फिर भी वैकल्पिक व्यवस्था तलाशी जा रही है। मितरोल से दीघोट सड़क पर, बनचारी से डाकोरा सड़क पर भी आरओबी बनेगा। दिल्ली-मथुरा रोड से मरोली गांव जाने वाली सड़क पर जल्द ही आरओबी बनेगा, इसके लिए रेलवे ने मंजूरी दे दी है

25 Aug 202311:48:39 AM
तीखी बहस के बाद सदन छोड़ बाहर गए गृह मंत्री अनिल विज

नेता विपक्ष भूपेंद्र हुड्डा ने चंद्रयान-3 का समर्थन करते हुए सभी 75 साल में रहे पूर्व प्रधानमंत्रियों का धन्यवाद करने की बात कही, इसपर गृह मंत्री अनिल विज ने खड़े होकर कहा- आप PM मोदी का भी नाम लीजिए। तीखी बहस के बीच विधानसभा स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता द्वारा टोकने से नाराज होकर अनिल विज सदन से बाहर चले गए।

25 Aug 202311:31:18 AM
चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर जताई खुशी

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ISRO को बधाई दी। सीएम ने कहा कि चंद्रयान-3 ने चंद्रमा के साउथ पोल पर लैंडिंग कर नये कीर्तिमान स्थापित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने इतिहास रचा है। ये हमारे लिये गर्व की बात है कि हरियाणा के निवासी भी चंद्रयान 3 के वैज्ञानिकों की टीम में रहें। उन्होंने चंद्रयान-3 की लैंडिंग के लिए वैज्ञानिकों को बहुत बधाई और भविष्य के लिये शुभकामनाएं भी दी।

25 Aug 202311:17:04 AM
शोक प्रस्ताव के साथ शुरू हुआ हरियाणा विधानसभा का मॉनसून सत्र

हरियाणा विधानसभा का तीन दिवसीय मानसून सत्र की मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शोक प्रस्ताव पढ़कर शुरुआत कर दी है। उन्होंने पुंछ और राजौरी में मारे गए दिवंगत सैनिकों को शहादत पर शोक व्यक्त किया। विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी।

बता दें कि 25 से 29 अगस्त तक चलने वाले इस तीन दिवसीय सत्र में कई खास बिल हरियाणा सरकार लेकर आने वाली है। इस सत्र में सरकार एक बिल बिल्डिंग की फ्लोरवाइज रजिस्ट्री के लिए लेकर आएगी। इस बिल से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और वह आवासीय और व्यवसायिक भवनों की रजिस्ट्री कर सकेंगे। सही अर्थों में लोग दुकान पर और मंजिल बनाकर उसे बचे सकेंगे। यही नियम आवासीय भवनों में भी लागू होगा।

25 Aug 202310:23:59 AM
सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम

विपक्ष कई मुद्दों को लेकर मॉनसून सत्र के लिए सदन में पहुंचेगा। इस बार मानसून सत्र को लेकर विधानसभा परिसर के आसपास सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। ताकि सदन के आसपास कार्रवाई के दौरान कोई हंगामा न हो और अशांति न फैले।

25 Aug 202310:02:20 AM
भूपेंद्र हुड्डा ने की थी सत्र सीमा बढ़ाने की मांग

हरियाणा के पूर्व पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बीएसी की बैठक में मानसून सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग की थी। हालांकि, हुड्डा की मांगों को अनसुना कर दिया गया था। बता दें कि हुड्डा का कहना था कि हरियाणा के कई सारे मुद्दे है, जिनको इतने कम समय में उठाना संभव नहीं हैं।

25 Aug 20239:55:41 AM
हंगामेदार हो सकता है मॉनसून सत्र का पहला दिन

हरियाणा विधानसभा का मॉनसून सत्र का पहला दिन काफी हंगामेदार हो सकता है। विपक्ष ने सोच रखा है कि मनोहर सरकार को कुछ खास मुद्दों जैसे- नूह हिंसा, बाढ़, परिवार पहचान पत्र, प्रॉपर्टी आईडी, सीईटी एग्जाम, बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई, मौजूदा कानून व्यवस्था पर घेरना है। अब देखना ये है कि सरकार के विपक्ष के सवालों पर क्या जवाब होते हैं।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us