विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana Election 2024: 15 करोड़पति प्रत्याशियों में सबसे अमीर कांग्रेस की शैली चौधरी, बसपा के मलकीत सबसे गरीब

Updated: Sun, 15 Sep 2024 10:20 PM (IST)

हरियाणा के अंबाला की चारों विधानसभा सीटों पर चुनाव मैदान में उतरे अधिकांश उम्मीदवार करोड़पति हैं। इनमें से कुछ उम्मीदवारों के पास कैश इन हैंड ज्यादा न ...और पढ़ें

Haryana Election 2024: 15 करोड़पति प्रत्याशियों में सबसे अमीर कांग्रेस की शैली चौधरी।
Haryana Election 2024: 15 करोड़पति प्रत्याशियों में सबसे अमीर कांग्रेस की शैली चौधरी।

HighLights

  1. किसी के पास कैश दस हजार
  2. किसी के पास पांच लाख रुपये
  3. अमीरों की फेहरिस्त लंबी है

दीपक बहल, अंबाला। जिले चार विधानसभा (विस) में चुनाव मैदान में अधिकतर योद्धा करोड़पति हैं। यह वे करोड़पति प्रत्याशी हैं, जिनके पास कैश इन हैंड ज्यादा नहीं हैं। यह नकदी भी दस हजार रुपये से लेकर पांच लाख रुपये तक हैं। इन प्रत्याशियों ने नामांकन के दौरान चल व अचल संपत्ति के अलावा कैश इन हैंड कितना पड़ा है, उसका भी ब्यौरा सार्वजनिक किया है।

चारों विधानसभा में सबसे अमीर प्रत्याशियों में नारायणगढ़ की शैली चौधरी हैं, जो दूसरी बार कांग्रेस की ओर से चुनाव मैदान में उतरीं हैं। हालांकि इन प्रत्याशियों में जहां अमीरों की फेहरिस्त लंबी है, वहीं इन 22 प्रत्याशियों में बसपा के मलकीत सिंह के पास अचल संपत्ति नहीं है। हालांकि चल संपत्ति की बीस हजार और कैश इन हैंड भी दस हजार रुपये है।

सबसे अमीर प्रत्याशियों में परविंदर सिंह परी

अंबाला छावनी विधानसभा की बात करें तो यहां सबसे अमीर प्रत्याशियों में परविंदर सिंह परी हैं जबकि शहर विस में असीम गोयल सबसे अमीर हैं। गोयल भाजपा के प्रत्याशी हैं और परी कांग्रेस से हैं। इन दोनों विधानसभा में गरीब प्रत्याशियों में कैंट से जजपा के अवतार सिंह और शहर से बसपा के मलकीत सिंह हैं।

इसी तरह नारायणगढ़ में लगातार दूसरी बार चुनाव मैदान में उतरी कांग्रेस से शैली चौधरी सबसे अमीर हैं तो सबसे गरीब आम आदमी पार्टी के गुरपाल सिंह हैं। दूसरी ओर मुलाना हलका की बात करें तो यहां से भाजपा की संतोष सारवान सबसे अमीर हैं, जबकि सबसे गरीब प्रत्याशी आम आदमी पार्टी के गुरतेज सिंह हैं।

अंबाला शहर

भाजपा प्रत्याशी का नाम : असीम गोयल

कैश इन हैंड : 1.20 लाख

चल संपत्ति : 1 करोड़, 47 लाख 8 हजार 813 रुपये

अचल संपत्ति : 11 करोड़ 30 लाख रुपये

कांग्रेस प्रत्याशी का नाम : निर्मल सिंह

कैश इन हैंड : 2 लाख 95 हजार रुपये

चल संपत्ति : 7 लाख 15 हजार 539 रुपये

अचल संपत्ति : 2 करोड़ 27 लाख रुपये

आम आदमी पार्टी प्रत्याशी का नाम : केतन शर्मा

कैश इन हैंड : 40 हजार रुपये

चल संपत्ति : 32 लाख 48 हजार 844 रुपये

अचल संपत्ति : 21 लाख 09 हजार 742 रुपये

आजाद समाज पार्टी (कांशी राम) प्रत्याशी का नाम : पारुल नागपाल

कैश इन हैंड : 1 लाख 30 हजार रुपये

चल संपत्ति : 15 लाख 47 हजार 839 रुपये

अचल संपत्ति : कोई नहीं

आजाद प्रत्याशी का नाम : हिम्मत सिंह

कैश इन हैंड : 1 लाख 25 हजार रुपये

चल संपत्ति : 2 करोड़ 5 लाख 9 हजार 468 रुपये

अचल संपत्ति 2 करोड़ 10 लाख रुपये

बसपा प्रत्याशी का नाम : मलकीत सिंह

कैश इन हैंड : 10 हजार रुपये

चल संपत्ति : 20 हजार 394 रुपये

अचल संपत्ति : कोई नहीं

नारायणगढ़

भाजपा प्रत्याशी का नाम : डा. पवन सैनी

कैश इन हैंड : 70 हजार रुपये

चल संपत्ति : 88 लाख 39 हजार 202 रुपये

अचल संपत्ति : 10 करोड़ 34 लाख 25 हजार रुपये

कांग्रेस प्रत्याशी का नाम : शैली चौधरी

कैश इन हैंड : 1 लाख 95 हजार रुपये

चल संपत्ति : 2 करोड़ 96 लाख 87 हजार 140रुपये

अचल संपत्ति : 37 करोड़ 50 लाख रुपये

आम आदमी पार्टी प्रत्याशी का नाम : गुरपाल सिंह

कैश इन हैंड : 1 लाख 80 हजार रुपये

चल संपत्ति : 17 लाख 56 हजार 406 रुपये

अचल संपत्ति : 5 करोड़ 70 लाख रुपये

बसपा प्रत्याशी का नाम : हरबिलास

कैश इन हैंड : 5 लाख रुपये

चल संपत्ति : 28 लाख 40 हजार 052 रुपये

अचल संपत्ति : 12 करोड़ 60 लाख रुपये

मुलाना

कांग्रेस प्रत्याशी का नाम : पूजा चौधरी

कैश इन हैंड : 40 हजार रुपये

चल संपत्ति : 64 लाख 38 हजार 294 रुपये

अचल संपत्ति : 1 करोड़ 50 लाख रुपये

भाजपा प्रत्याशी का नाम : संतोष सारवान

कैश इन हैंड : 45 हजार रुपये

चल संपत्ति : 1 करोड़ 21 लाख 06 हजार 283

अचल संपत्ति : 10 करोड़ 04 लाख

इनेलो प्रत्याशी का नाम : प्रकाश भारती

कैश इन हैंड : 2 लाख रुपये

चल संपत्ति : 2 लाख 41 हजार 519 रुपये

अचल संपत्ति : 10 लाख रुपये

यह भी पढ़ें- हरियाणा: 'काले नाग जैसी शक्ल...', नैना चौटाला की अनूप धानक पर अमर्यादित टिप्पणी, JP पर श्वेता का पलटवार, बयानों पर घमासान

आम आदमी पार्टी प्रत्याशी का नाम : गुरतेज सिंह

कैश इन हैंड : 1 लाख रुपये

चल संपत्ति : 2 लाख 42 हजार 233 रुपये

अचल संपत्ति : कोई नहीं

जजपा प्रत्याशी का नाम : डा. रविंद्र धीन

कैश इन हैंड : 35 हजार रुपये

चल संपत्ति : 11 लाख 12 हजार 368 रुपये

अचल संपत्ति : 7 करोड़ 51 लाख रुपये

अंबाला छावनी

आजाद प्रत्याशी का नाम : चित्रा सरवारा

कैश इन हैंड : 1.60 लाख रुपये

चल संपत्ति : 1 करोड़ 26 लाख 79 हजार 694

अचल संपत्ति : कोई नहीं

भाजपा प्रत्याशी का नाम : अनिल विज

कैश इन हैंड : 15 हजार रुपये

चल संपत्ति : 24 लाख 51 हजार 989 रुपये

अचल संपत्ति : 1 करोड़ 25 लाख रुपये

कांग्रेस प्रत्याशी का नाम : परविंदर सिंह परी

कैश इन हैंड : 2 लाख 10 हजार रुपये

चल संपत्ति : 2 करोड़ 22 लाख 61 हजार 390 रुपये

अचल संपत्ति : 7 करोड 89 लाख रुपये

इनेलो प्रत्याशी का नाम : ओंकार सिंह

कैश इन हैंड : 50 हजार रुपये

चल संपत्ति : 51 लाख 72 हजार 633 रुपये

अचल संपत्ति : 2 करोड़ 57 लाख 64 हजार 500 रुपये

आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी का नाम : राजपाल कौर

कैश इन हैंड : 20 हजार रुपये

चल संपत्ति : 7 लाख 79 हजार 774 रुपये

अचल संपत्ति : 1 करोड़ 50 लाख रुपये

जजपा प्रत्याशी का नाम : अवतार सिंह

कैश इन हैंड : 20 हजार रुपये

चल संपत्ति : 7 लाख 54 हजार रुपये

अचल संपत्ति : कोई नहीं

यह भी पढ़ें- Haryana Election 2024: अनिल विज के बयान पर धर्मेंद्र प्रधान का पलटवार, बोले- कौन हैं बीजेपी के सीएम उम्मीदवार