विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हरियाणा में मंत्रिमंडल विस्तार; CM सैनी संभाले गृह और राजस्व सहित 13 महकमे, जेपी दलाल बने नए वित्त मंत्री

Updated: Sat, 23 Mar 2024 07:48 AM (IST)

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गृह राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग तथा आबकारी और कराधान विभाग सहित 13 महकमे अपने पास रखे हैं। मनोहर सरकार में कृषि और पशु ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने पास सर्वाधिक महकमे।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने पास सर्वाधिक महकमे।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा भाजपा प्रमुख नायब सिंह सैनी द्वारा राज्य का मुख्यमंत्री पद संभालने के लिए लगभग 11 दिन बाद शुक्रवार देर रात मंत्रियों में नए सिरे से विभागों का बंटवारा हो गया है। सीएम नायब सिंह सैनी ने गृह, राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग तथा आबकारी और कराधान विभाग सहित 13 महकमे अपने पास रखे हैं। खट्टर सरकार में कृषि और पशु पालन मंत्री रहे जेपी दलाल नए वित्त मंत्री बन गए हैं।

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, कंवरपाल गुर्जर, डा. बनवारी लाल और डा. कमल गुप्ता को नई सरकार में और पावरफुल किया गया है। जबकि बिजली और जेल मंत्री रणजीत सिंह चौटाला के विभागों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। राज्य मंत्रियों सीमा त्रिखा, महिपाल ढांडा, असीम गोयल, अभय यादव, सुभाष सुधा, विशंभर वाल्मीकि और संजय सिंह को अहम विभाग सौंपे गए हैं।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पास सर्वाधिक महकमे

1. गृह

2. राजस्व एवं आपदा प्रबंधन

3. आबकारी एवं कराधान

4. युवा सशक्तीकरण एवं उद्यमिता

5. सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति

6. विदेशी सहयोग

7. न्याय प्रशासन

8. खान एवं भूविज्ञान

9. सामान्य प्रशासन

10. सीआइडी

11. कार्मिक एवं प्रशिक्षण

12. राजभवन मामले

13. विधि एवं विधायी

14. (कोई अन्य विभाग जो किसी अन्य मंत्री को आवंटित न हो)

कंवर पाल, कैबिनेट मंत्री

1. कृषि एवं किसान कल्याण

2. पशुपालन एवं डेयरी

3. मत्स्य पालन

4. संसदीय मामले

5. आतिथ्य सत्कार

6. विरासत एवं पर्यटन

मूलचंद शर्मा, कैबिनेट मंत्री

1. उद्योग एवं वाणिज्य

2.श्रम

3.खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले

4.चुनाव

रणजीत सिंह, कैबिनेट मंत्री

1.बिजली

2.जेल

जय प्रकाश दलाल, कैबिनेट मंत्री

1.वित्त विभाग

2.योजना

3.नगर एवं ग्राम नियोजन एवं शहरी संपदा

4.अभिलेखागार

डा. बनवारी लाल, कैबिनेट मंत्री

1.पब्लिक हेल्थ

2.पीडब्ल्यूडी (भवन एवं सड़कें)

3.वास्तुकला

डा. कमल गुप्ता, कैबिनेट मंत्री

1.स्वास्थ्य

2.चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान

3.आयुष

4.नागरिक उड्डयन

सीमा त्रिखा, राज्य मंत्री

1.स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार)

2.उच्च शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार)

महिपाल ढांडा, राज्य मंत्री

1.विकास एवं पंचायत (स्वतंत्र प्रभार)

2.सहकारिता (स्वतंत्र प्रभार)

असीम गोयल , राज्य मंत्री

1.परिवहन (स्वतंत्र प्रभार)

2.महिला एवं बाल विकास (स्वतंत्र प्रभार)

डा. अभय सिंह यादव, राज्य मंत्री

1.सिंचाई एवं जल संसाधन (स्वतंत्र प्रभार)

2.सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार)

सुभाष सुधा, राज्य मंत्री

1.शहरी स्थानीय निकाय (स्वतंत्र प्रभार)

2.सभी के लिए आवास (स्वतंत्र प्रभार)

विशंभर सिंह वाल्मीकि, राज्य मंत्री

1.सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं अंत्योदय (सेवा) (स्वतंत्र प्रभार)

2.मुद्रण एवं लेखन सामग्री (स्वतंत्र प्रभार)

संजय सिंह, राज्य मंत्री

1.पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव (स्वतंत्र प्रभार)

2.खेल (स्वतंत्र प्रभार)