Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गुजरात: गार्ड ने छत पर किया छात्रा का बलात्कार, 90 मिनट बाद लौटा; CCTV से खुला पूरा कांड

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 05:49 PM (GMT+05:30)

    अहमदाबाद में हॉस्टल की छत पर टहलने गई छात्रा के साथ सिक्योरिटी गार्ड ने दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पीड़िता को छत पर बंद कर फरार ...और पढ़ें

    HighLights

    1. .

    डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में एक हॉस्टल की छत पर टहल रही एक छात्रा के साथ सिक्योरिटी गार्ड ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। छात्रा विरोध न कर सके इसके लिए आरोपी ने उसका गला वायर से दबाए रखा। छात्रा की हालत गंभीर है, उसका इलाज जारी है।

    वहीं इस घटना के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं, जिनमें आरोपी सिक्योरिटी गार्ड सहजता के साथ आता-जाता दिखाई दे रहा है। साथ ही लिफ्ट में लगे शीशे में अपना चेहरा देख स्टाइल मारता हुआ भी दिख रहा है।

    छत पर टहलने जाती थी छात्रा

    पीड़िता पिछले 1 साल से इसी हॉस्टल में रह रही है और अक्सर रात में छत पर टहलने जाती थी। शनिवार रात जब वह छत पर पहुंची तो आरोपी गार्ड धरम सिंह भी वहां आ गया। आरोपी ने पहले छत का दरवाजा बंद किया। फिर छात्रा पर हमला कर दिया।

    छात्रा विरोध न कर सके इसके लिए आरोपी ने उसके गले को तार से दबा दिया। इसी हालत में उसने छात्रा के साथ दु्ष्कर्म किया। तार से गला दबा होने की वजह से पीड़िता चिल्ला नहीं पाई। उसकी हालत गंभीर है और वह अभी अस्पताल में भर्ती है।

    CCTV देखकर पुलिस भी हैरान

    इस घटना के बाद पुलिस ने हॉस्टल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो जो दिखा उससे पुलिस वाले भी हैरान रह गए। लिफ्ट के फुटेज में आरोपी आराम से लिफ्ट में आता है। अंदुर घुसते ही वह आईने में अपना चेहरा देखता है, स्टाइल मारता है।

    खबरें और भी

    आरोपी 19 बार बाल ठीक करता है, मूंछे और चेहरा सेट करता है। इसके बाद वह लिफ्ट से निकलकर सीढ़ियों से छत पर जाता है, वारदात करता है और फिर हॉस्टल से बाहर निकल जाता है।

    एनकाउंटर में पकड़ा गया आरोपी

    पुलिस ने आरोपी धरम सिंह को हेबतपुर के पास से पकड़ा। गिरफ्तारी के दौरान वह भागने लगा तो पुलिस ने उसके पैर में गोली मार दी। अब आरोपी का अस्पताल से नया वीडियो सामने आया है। इसमें धरम सिंह हाथ जोड़कर पुलिस से माफी मांग रहा है।

    वह पुलिस से बार-बार कह रहा है, एक बार माफ कर दो साहेब। जिंदगी में ऐसा कभी नहीं करूंगा।

    4 दिन पहले ही ज्वाइन की थी ड्यूटी

    पुलिस ने खुलासा किया है कि धरम सिंह 4 दिन पहले ही इस हॉस्टल में सिक्योरिटी गार्ड रखा गया था। वह UP के हरदोई जिले का रहने वाला है और अहमदाबाद में कई सुरक्षा कंपनियों में काम कर चुका है।पुलिस ने कहा कि बिना वेरिफिकेशन गार्ड रखने वाली एजेंसी पर भी कार्रवाई होगी।