Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गुजरात सचिवालय के बेसमेंट में आग लगने से रिकॉर्ड रूम जलकर खाक

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 12:22 PM (IST)

    गुजरात के गांधीनगर स्थित सचिवालय परिसर के ब्लॉक नंबर 9 के बेसमेंट में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। इस हादसे में बेसमेंट का रिकॉर्ड रूम पूरी तरह जलकर खाक ...और पढ़ें

    HighLights

    1. गांधीनगर सचिवालय के ब्लॉक 9 के बेसमेंट में आग लगी

    2. बेसमेंट में स्थित रिकॉर्ड रूम पूरी तरह जलकर खाक हुआ

    3. आग से कोई जनहानि नहीं हुई, दो घंटे में काबू पाया

    डिजिटल डेस्क, गांधीनगर। गुजरात की राजधानी गांधीनगर स्थित सचिवालय परिसर में सोमवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब ब्लॉक नंबर 9 के बेसमेंट में भीषण आग लग गई।

    इस हादसे में बेसमेंट में बना रिकॉर्ड रूम पूरी तरह जलकर खाक हो गया, हालांकि गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ।

    कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

    गांधीनगर नगर निकाय के प्रभारी मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजेश पटेल ने बताया कि सुबह 7:50 बजे फायर कंट्रोल रूम को आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद दो दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।

    उन्होंने बताया कि दमकल टीमों ने पाया कि आग सचिवालय के ब्लॉक नंबर 9 के बेसमेंट तक ही सीमित थी। अधिकारी ने बताया कि करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया और कूलिंग ऑपरेशन चल रहा था।

    पटेल ने बताया कि बेसमेंट में मौजूद एक रिकॉर्ड रूम जलकर खाक हो गया, साथ ही उन्होंने कहा कि नुकसान का पूरा ब्योरा अभी पता नहीं चल पाया है।

    बेसमेंट में भरा धुआं

    अग्निशमन अधिकारी राजेश पटेल ने कहा कि हमने आग पर काबू पा लिया है? हालांकि, बेसमेंट में हवा आने-जाने की जगह न होने के कारण अंदर बहुत धुआं भरा है और हम अभी उसे बाहर निकालने का काम कर रहे हैं। आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। (समाचार एजेंसी PTI के इनपुट के साथ)